मार्च 22, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

नई खबर: क्या सच में बढ़ेगी ITR भरने की तारीख? टैक्सपेयर्स में बढ़ी बेचैनी, जानें पूरा अपडेट

📌 पटना/दिल्ली
देशभर के टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जैसे-जैसे इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोगों की चिंता भी बढ़ रही है। सवाल ये है कि क्या सरकार इस बार भी तारीख आगे बढ़ाने वाली है या नहीं? इसी बीच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ताजा अपडेट जारी किया है।


6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भरा ITR

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब तक 6 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने ITR फाइल कर दिया है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। विभाग ने इन सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि, “आखिरी समय की जल्दबाजी से बचने के लिए हम टैक्सपेयर्स को सलाह देते हैं कि वे तुरंत रिटर्न फाइल कर लें।”


तारीख बढ़ाने को लेकर क्या कहा विभाग ने?

कई टैक्सपेयर्स यह उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार फिर से डेडलाइन बढ़ा सकती है, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई संकेत नहीं दिया गया है। साफ है कि इस बार समयसीमा बढ़ना लगभग मुश्किल लग रहा है।
डिपार्टमेंट ने कहा कि, “अभी भी लाखों लोग रिटर्न फाइल करने में लगे हुए हैं, लेकिन हम सभी से आग्रह करते हैं कि आखिरी समय का इंतजार न करें।”


हेल्पडेस्क 24×7 काम कर रहा

विभाग ने बताया कि ITR फाइलिंग से जुड़ी किसी भी दिक्कत के लिए उनकी हेल्पडेस्क दिन-रात काम कर रही है। टैक्सपेयर्स कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सेशन और सोशल मीडिया के जरिए मदद ले सकते हैं।


क्यों बढ़ाई गई थी पिछली डेडलाइन?

इस साल जुलाई में डिपार्टमेंट ने ITR की समयसीमा 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी थी। वजह यह थी कि इस बार कई फॉर्म्स में बदलाव किए गए थे और सिस्टम अपग्रेड किया गया था। लेकिन अब विभाग का कहना है कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसमें तारीख को आगे बढ़ाया जाए।


हर साल बढ़ता आंकड़ा

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ सालों में ITR फाइल करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

  • 2023-24 में 6.77 करोड़ ITR भरे गए थे।
  • 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 7.28 करोड़ पहुंच गया।
  • इस साल भी उम्मीद है कि रिकॉर्ड स्तर पर ITR दाखिल होंगे।

निचोड़

यानी अगर आपने अभी तक ITR फाइल नहीं किया है तो फौरन कर लें। आखिरी वक्त तक इंतजार करने से सिस्टम पर लोड बढ़ सकता है और परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है।


🔲 [Google Ad Space]

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!