मार्च 23, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

सात दिनों तक गिरावट के बाद अचानक चमकने लगे डिफेंस स्टॉक्स? खरीदारों की मची होड़

पिछले करीब आठ कारोबारी दिनों में से सात में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन आज अचानक डिफेंस स्टॉक्स का वैल्यूएशन निवेशकों को रिझाने में कामयाब रहा और वे इनकी ओर टूट पड़े.

Defence Stock Jumps: आज डिफेंस स्टॉक्स के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी जा रही है. पिछले करीब आठ कारोबारी दिनों में से सात में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन आज अचानक डिफेंस स्टॉक्स का वैल्यूएशन निवेशकों को रिझाने में कामयाब रहा और वे इनकी ओर टूट पड़े. सबसे ज्यादा तेजी डेटा पैटर्न्स के शेयरों में दिखी, जो करीब 4 प्रतिशत ऊपर उछला और दोपहर को यह 2667 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की उछाल देखी गई.

डिफेंस शेयरों के लिए मची होड़

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर 1.88 प्रतिशत बीईएमएल के स्टॉक्स 2.22 प्रतिशत और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 2.92 प्रतिशत ऊपर चढ़े. दूसरी ओर, पिछले आठ कारोबारी दिनों में आठ प्रतिशत की गिरावट के बाद सोमवार को निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की तेजी देखी गई. हालांकि लाल निशान पर डिफेंस के जो स्टॉक्स रहे, वे हैं यूनिमेच एयरोस्पेस, सिएंट डीएलएम, और जेन टेक्नोलॉजीज. 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस स्टॉक्स में उछाल

गौरतलब है कि पहले 22 अप्रैल को पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ था और उसके कई आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया था. इस बीच डिफेंस स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखी गई. इन शेयरों में करीब 40% से लेकर 80% तक की जबरदस्त उछाल देखने को मिली थी. हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मझगांव डॉक के तिमाही कारोबारी नतीजे उम्मीद अनुरुप नहीं रहे. इसके बाद इसके हाई वैल्यूएशन को लेकर जरूर एक चिंता बढ़ गई थी. 

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!