आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 16 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
रायगढ़, 13 अगस्त 2025। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) में प्रवेश के लिए पुनः रिक्त सीटों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त 2025, रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी https://pmsuryaghar.gov.in/# पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।
आवेदन करने से पहले प्रवेश विवरणिका को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है, जो उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय आईटीआई संस्थान या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं।
आवेदन की समय-सीमा समाप्त होने से पहले उम्मीदवार अपने फॉर्म में मौजूद त्रुटियों को सुधार सकते हैं और संस्था/व्यवसाय की प्राथमिकता सूची को अपडेट कर सकते हैं।
पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थी, जो अगले चरण में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर प्राथमिकता क्रम का पुनः चयन करना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें अगले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।






