फ़रवरी 4, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

जयपुर, अगस्त 2025। राजस्थान में पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर के पदों पर बड़ी भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

  • सब इंस्पेक्टर (AP) – 896 पद
  • सब इंस्पेक्टर (AP) सहरिया – 4 पद
  • सब इंस्पेक्टर (AP) अनुसूचित क्षेत्र – 25 पद
  • सब इंस्पेक्टर (IB) – 26 पद
  • प्लाटून कमांडर (RAC) – 64 पद

योग्यता और आयु सीमा

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता।
  • हिंदी (देवनागरी लिपि) का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
  • 1 जनवरी 2026 को आयु 20 से 25 वर्ष के बीच।
  • आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों को आयु में छूट।
  • RPSC प्रावधानों के अनुसार 1 जनवरी 2025 को अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को 3 साल की अतिरिक्त छूट।

कैसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. संबंधित लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
  3. आवेदन पत्र भरकर सबमिट करें।
  4. फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Copyright © All rights reserved | Portal Designed By Pitambara Media House, Rajnandgaon, C.G. Mobile : 7000255517 | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!