सूरजपुर में 20 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप, 602 पदों पर होगी भर्ती
सूरजपुर, 18 अगस्त 2025। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा 20 अगस्त (गुरुवार) को न्यू सर्किट हाउस, रिंग रोड तिलसिवां में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा कुल 602 पदों पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती में दर्जी मास्टर, सेल्स गर्ल, सोलर पैनल रिपेयर टेक्निशियन, सहायक ब्यूटीशियन, राज मिस्त्री, सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा पर्यवेक्षक, बीमा सखी, सहायक प्रोडक्शन, कंप्यूटर टैली ऑपरेटर, नर्सिंग असिस्टेंट, फिटर, वेल्डर, बैंकिंग सेक्टर, फील्ड ऑफिसर, पैकेजिंग स्टाफ, सेल्स एक्जीक्यूटिव, डिलीवरी बॉय, बिजली मिस्त्री, हैवी ड्राइवर, फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला तकनीशियन और पर्यवेक्षक सहित अनेक पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता 5वीं से स्नातक व आईटीआई/डिप्लोमा तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को रोजगार पंजीयन, निवास व जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाने हेतु निर्धारित तिथि पर शिविर में उपस्थित होकर कंपनियों के साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।






