मार्च 22, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

जिला रोजगार कार्यालय में 04 सितम्बर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

 जांजगीर-चांपा 29 अगस्त 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 04 सितम्बर  2025 दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।


    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक जी.एस.एम.आर. सोलर प्राइवेट लिमिटेड,जांजगीर द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वी उत्तीर्ण निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 15000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र जॉजगीर-चांपा जिला रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!