प्रशिक्षण संस्थान में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति से भरे जाने हेतु आवेदन आमंत्रित
सूरजपुर/29 अगस्त 2025/ जिला सूरजपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जिला सूरजपुर के स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रशिक्षण संस्थान में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जिला सूरजपुर स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत प्राचार्य, उप प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, व्याख्याता, सहायक प्रोग्रामर, सहायक ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड 01, सहायक ग्रेड 02, सहायक ग्रेड 03, भृत्य, चौकीदार/फर्राश के पदों पर प्रतिनियुक्ति से भरे जाने हेतु आवेदन पत्र पंजीकृत / स्पीड पोस्ट/स्वयं उपस्थित होकर जिला संयुका कार्यालय (जिला शिक्षा अधिकारी) सूरजपुर में 08 सितंबर तक कार्यालयीन समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया कर सकते है।







