दिल्ली पुलिस ने मार्च में शामिल सांसदों को हिरासत में लिया तो बोले राहुल गांधी, ‘ये लड़ाई संविधान बचाने की’
विपक्ष के करीब 300 सांसद सोमवार (11 अगस्त) को संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल मार्च निकाल रहा है, लेकिन इस बीच दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोक दिया है.
प्रियंका गांधी का सरकार पर तंज, कहा – डरे हुए हैं
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “डरे हुए हैं, सरकार कायर है.”
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजय राउत और सागरिका घोष सहित INDI ब्लॉक के सांसदों को हिरासत में ले लिया, जो SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे थे.
विपक्ष के पैदल मार्च पर क्या बोलीं रेणुका चौधरी
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने विपक्ष के पैदल मार्च कहा, “हम केवल यह सवाल पूछ रहे हैं कि इतने कम समय में इतने सारे लोगों के नाम मतदाता सूची में कैसे जुड़ गए हैं. ये लोग इसका जवाब नहीं देते हैं. हमारे वोटों की चोरी हो रही है.”
दिल्ली पुलिस ने सांसदों को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम सांसदों को हिरासत में ले लिया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी हिरासत में हैं. सांसदों को बस से भेजा जा रहा है.






