मार्च 22, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

भोपाल में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप | गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री से गैस लीक, SDRF ने किया कंट्रोल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी और डराने वाली खबर सामने आई है। बुधवार दोपहर गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हिंद फार्मा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। गैस फैक्ट्री के केमिकल स्टोर से लीक होकर आसपास के इलाके में फैल गई, जिससे कई लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत हुई।

गैस लीक की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम, नगर निगम की फायर ब्रिगेड, पुलिस बल और बिजली कंपनी का अमला पहुंचा। जांच में पाया गया कि गैस का रिसाव फैक्ट्री परिसर से बाहर तक फैल चुका था।

गैस लीक का कारण
प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव का कारण कचरे में लगी आग को बताया जा रहा है। आग की वजह से क्लोरीन गैस बाहर निकलने लगी और हवा के साथ फैल गई।

स्थिति पर नियंत्रण
SDRF टीम और नगर निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कास्टिक सोडा का उपयोग करके क्लोरीन गैस को न्यूट्रल किया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। प्रशासन ने लोगों से प्रभावित क्षेत्र में कुछ समय तक न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!