मार्च 22, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

संसद की सुरक्षा में फिर सेंध: दीवार फांदकर अंदर घुसा शख्स, नई संसद के गरुड़ द्वार तक पहुंचा

Glimpses of the new Parliament Building, in New Delhi

Parliament Security Breach: संसद भवन की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. शुक्रवार (22 अगस्त 2025) की सुबह करीब 6:30 बजे एक शख्स रेल भवन की तरफ से पेड़ के सहारे संसद की दीवार पर चढ़ गया और परिसर के भीतर कूद गया. इसके बाद वह नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया. गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस शख्स को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल उसकी पहचान और मंशा को लेकर जांच जारी है.

यह घटना संसद के मानसून सत्र के समाप्त होने के एक दिन बाद हुई है, जिससे सुरक्षा इंतजाम पर गंभीर सवाल उठे हैं.

पहले भी हो चुकी हैं बड़ी चूक

  • पिछले साल: संसद भवन एनेक्सी में 20 साल का युवक घुस गया था. वह शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने था और सीआईएसएफ ने उसे पकड़ लिया था. उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला था.
  • साल 2023: संसद हमले की बरसी के दिन सागर शर्मा और मनोरंजन डी ने लोकसभा कक्ष में धुआं फैलाकर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी थी. इस मामले में कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और 900 पन्नों से ज्यादा की चार्जशीट दाखिल हुई थी.

लगातार हो रही इन घटनाओं ने संसद भवन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!