मार्च 22, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

Air India Flight: टेकऑफ से ठीक पहले पायलट ने रोका विमान, यात्रियों में हड़कंप

नई दिल्ली: दिल्ली से अमृतसर जाने वाली एअर इंडिया की एक उड़ान में बड़ा ड्रामा उस समय देखने को मिला जब बोइंग 787 विमान को पायलट ने टेकऑफ से चंद सेकंड पहले रोक दिया. अचानक लिए गए इस फैसले से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि एयरलाइन ने अब तक इस घटना की आधिकारिक वजह की पुष्टि नहीं की है.

यात्रियों में दहशत

यात्रियों ने बताया कि विमान रनवे पर टेकऑफ की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक पायलट ने विमान को रोक दिया और वापस लौटने का फैसला किया. कई यात्रियों ने राहत की सांस लेते हुए कहा, “आज हमारी जान बची है।”

हाल ही में कई घटनाएं

एअर इंडिया की उड़ानों में पिछले दिनों लगातार समस्याएं सामने आई हैं.

  • मुंबई-जोधपुर फ्लाइट (AI645): 22 अगस्त को टेकऑफ से पहले रोकनी पड़ी।
  • मुंबई-तिरुवनंतपुरम फ्लाइट: बम की धमकी के बाद तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित करना पड़ा, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
  • कोच्चि-दिल्ली फ्लाइट (AI504): 17 अगस्त को टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी आने से विमान को वापस बे पर लाना पड़ा।

एयरलाइन का बयान

एअर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी वजह से किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तुरंत कदम उठाया जाता है.

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!