फिर दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर मार डाला; 2 गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि 21 साल की सविता का अपहरण हो गया है। पुलिस जांच में पता चला सोनपुरी गांव निवासी दो युवक टिकेंद्र कोसले (24) और भूपेंद्र सतनामी (25) उसे अगवा कर ले गए हैं। पुलिस ने रात करीब 10 बजे दोनों के घर में दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। इस बीच सूचना मिली कि दोनों आरोपी चंदनू क्षेत्र में देखे गए हैं। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs
युवती अपने घर वालों की पसंद से करना चाहती थी शादी
पूछताछ में आरोपी टिकेंद्र कोसले उर्फ सोनू ने पुलिस को बताया कि वह सविता से शादी करना चाहता था। उसने शादी का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन सविता ने मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ। इस पर टिकेंद्र भड़क गया। उसने बदला लेने की नीयत से सविता को अगवा कर लिया। इसमें उसके दोस्त भूपेंद्र ने भी साथ दिया। वह बाइक लेकर पहुंचा था। जब अगवा किया तो सविता खेत से घर लौट रही थी।
Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping
पहचान छिपाने के लिए हत्या कर दूसरे गांव में फेंका शव
पुलिस को टिकेंद्र ने बताया कि सविता का मुंह दबाकर जबरदस्ती वह लोग ले गए। इसके बाद टिकेंद्र ने ही सविता से दुष्कर्म किया। पहचाने जाने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सविता की भी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को दूसरे गांव में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सविता का शव बरामद कर लिया है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
छत्तीसगढ़ी गाने देखे | हिन्दी गाने देखे | समाचार देखे
Chief Editor
News Valley 24
Unit of Pitambara Media House Proprietor : Bhola Shankar Mahobia Aashirwad Palace, Balod Road Haldi, Rajnandgaon, Chhattisgarh, India, 491441
+91-9303050009
tonewsvalley24@gmail.com
Copyright © News Valley24 ©2022 All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment