• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 24 जून 2021,  10:16 AM IST

प्रभावितों को सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के उपायों की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी तरह की विपरित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता रखी जाए। लोगों के बचाव और उन्हें राहत पहंुचाने की सभी तैयारी भी रखी जाए।





और भी पढ़े : गांजे पर बैन तो टैबलेट की एंट्री

For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs
     मुख्यमंत्री ने निचले और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है नदी नालों के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसकी जानकारी नियमित रूप से कंट्रोल रूम में दी जाए। जहां भी बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है वहां पूर्व से ही आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।





और भी पढ़े : आज से शुरु हुआ पोषण पखवाड़ा स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का होगा आयोजन

For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs
    मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों एवं नजदीक के भवनों में अस्थाई राहत शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचन बल सहित प्रभावित जिलों के जिला पुलिस बल, होमगार्ड, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत विभाग, लोक निर्माण, खाद्य विभाग, नगरीय निकायों, बीएसएनएल आदि के अधिकारियों को भी सचेत एवं सतर्क रहने को कहा है।





और भी पढ़े : 24 साल के युवक ने साढ़े तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद कर दी थी हत्या

For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs





और भी पढ़े : खेल अकादमी हेतु चयन परीक्षण 20 मई को

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link