कहा- मैंने टोक्यो ओलिंपिक का प्रतिनिधित्व करना है कहा था
प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए कहा, 'बात टोक्यो ओलिंपिक की हो रही हो, तो भला मिल्खा सिंह जी जैसे महान एथेलीट को कौन भूल सकता है। कुछ दिन पहले ही कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया।
For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs
उन्होंने आगे कहा कि जब वे अस्पताल में थे, तो मुझे उनसे बात करने का अवसर मिला था । बात करते हुए मैंने उनसे आग्रह किया था। मैंने कहा था कि आपने तो 1964 में टोक्यो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, इसलिए इस बार जब हमारे खिलाड़ी, ओलिंपिक के लिए टोक्यो जा रहे हैं, तो आपको हमारे एथेलीट का मनोबल बढ़ाना है, उन्हें अपने संदेश से प्रेरित करना है।
Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping
जीत का मंत्र दिया था पिछली बार दूसरी लहर पर
इससे पहले 30 मई को मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया था। उस वक्त प्रधानमंत्री ने कोरोना की दूसरी लहर से जीत का रास्ता बताया था। उन्होंने कहा था कि हमने पहली वेव में भी पूरे हौंसले के साथ लड़ाई लड़ी थी, इस बार भी वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में भारत विजयी होगा। दो गज दूरी, मास्क से जुड़े नियम हों या फिर वैक्सीन, हमें ढिलाई नहीं करनी है। यही हमारी जीत का रास्ता है।
छत्तीसगढ़ी गाने देखे | हिन्दी गाने देखे | समाचार देखे
7 साल पूरे होने पर भी बोले थे
प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोरोना के रूप में इतनी बड़ी परीक्षा लगातार चल रही है। इस वैश्विक महामारी के बीच भारत सेवा और सहयोग के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। अपनी सरकार के 7 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा था कि इन 7 साल में ही देश के अनेक पुराने विवाद भी पूरी शांति और सौहार्द से सुलझाए गए हैं। पूर्वोत्तर से लेकर कश्मीर तक शांति और विकास का एक नया भरोसा जगा है।
Chief Editor
News Valley 24
Unit of Pitambara Media House Proprietor : Bhola Shankar Mahobia Aashirwad Palace, Balod Road Haldi, Rajnandgaon, Chhattisgarh, India, 491441
+91-9303050009
tonewsvalley24@gmail.com
Copyright © News Valley24 ©2022 All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment