• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
मत्स्य पालन की गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत - कलेक्टर
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 2 जुलाई 2021,  07:08 PM IST

ग्राम हीरावाही के तालाब में मत्स्य पालन का किया अवलोकन

राजनांदगांव 02 जुलाई 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम हीरावाही के तालाब में मत्स्य पालन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जिले में मत्स्य पालन की गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से संबंधित अन्य गतिविधियों में मत्स्य पालन आजीविका के लिए मदद मिलेगी। गांव के तालाब एवं डबरी में मत्स्य पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।





और भी पढ़े : वैक्सीनेशन कैंप में 70 हितग्राहियों का हुआ टीकाकरण





और भी पढ़े : वनोपज सहकारी समितियों के बोर्ड हेतु सदस्यता सूची का प्रकाशन

उन्होंने वहां उपस्थित मत्स्य पालक श्री भुनेश्वर ढीमर एवं अन्य मत्स्य पालकों से बात की। मत्स्य पालकों ने बताया कि मत्स्य पालन से फायदा हो रहा है और आमदनी बढ़ी है। वर्ष भर में लगभग 45 क्ंिवटल मछली का उत्पादन हो जाता है। एक दिन में लगभग 450 किलो मछली उत्पादन होता है। गांव के मत्स्य पालक श्री प्रकाश ढीमर ने बताया कि शासन की ओर से सुविधाएं मिल रही हैं। जाल, आईसबाक्स, मत्स्य बीज के साथ ही वाहन भी मिला है। जिससे मत्स्य पालन कार्य में बहुत सहयोग मिल रहा है। यहां जय मां शीतला मछुआ सहकारी समिति धरमपुरा खैरागढ़ द्वारा पंजीकृत समिति द्वारा कार्य किया जा रहा है। व्यापक पैमाने पर जाल बिछाकर मछली निकालने का कार्य किया जा रहा है।  इस अवसर पर एसडीएम श्री लवकेश धु्रव, श्री जनपद सीईओ श्रीमती रोशनी भगत, तहसीलदार श्री प्रीतम साहू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





और भी पढ़े : जिले के दो शिक्षक जिलें के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय पुरुस्कार

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link