• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी जिले में अव्वल रही आकांक्षा वर्मा
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 28 जुलाई 2021,  03:45 PM IST

दंतेवाड़ा 27 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम की घोषणा 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय टेकाम एवं बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा किया गया। 12 वीं बोर्ड में दन्तेवाड़ा जिले का परीक्षा परिणाम 94.76 प्रतिशत रहा जिसमें 1971 छात्र-छात्राएं प्रथम स्थान, 129 द्वितीय स्थान, 1 छात्र तृतीय स्थान पर रहे। दन्तेवाड़ा जिले की प्राविण्य सूची में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम की छात्रा कु. आकांक्षा वर्मा 97 प्रतिशत के प्रथम स्थान पर रहीद्वितीय स्थान पर कु. खुश्बु शा.उ.मा.वि. फरसपाल 95.8 प्रतिशत रही। जिले की प्राविण्य सूची मे छात्राओं ने बाजी मारी। जिले की टाप सूची में सम्मिलित 19 में 11 बालिकाएं एवं 8 बालक है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 12वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम में जिले के परिणाम के आधार पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी देवांगन ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही अधिकारियों ने सभी प्राचार्यो एवं शिक्षकों को भी बधाई दी है।





और भी पढ़े : सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड

छत्तीसगढ़ी गाने देखे      |          हिन्दी गाने देखे |           समाचार देखे





और भी पढ़े : सोशल मीडिया पर सोनिया गाँधी की वायरल फोटो फेक निकली.

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link