• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
बिलासपुर
सेंदरी गांव की पुरानी बस्ती में घुसा 2 फीट पानी
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 6 अगस्त 2021,  03:04 PM IST

कई मकान गिरे, 4 घंटे बाद पहुंचे अफसर; लोग बोले- NH की लापरवाही से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर रोड पर हाईवे के किनारे सेंदरी गांव बसा हुआ है। इसी में नीचे की ओर करीब 8 हजार आबादी की पुरानी बस्ती है। देर रात हो रही बारिश के दौरान करीब 1 बजे ऊपर की ओर बना तालाब फूट गया। इसके बाद पानी तेज रफ्तार के साथ नीचे बस्ती में घुस आया। पानी घरों में घुसते ही हड़कंप मच गया। लोग घरों ने निकल कर बाहर भागने लगे तो 2-2 फीट पानी भरा हुआ था। इसके बाद तो चीख-पुकार मच गई।





और भी पढ़े : सरिया एसआरएलएम सेंटर में शीघ्र प्रारंभ होने जा रही गोबर खरीदी

For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs





और भी पढ़े : 4 साल के बच्चे की हत्या कर कुएं में फेंक दिया शव

मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। जिसके बाद सुबह करीब 6 बजे अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अफसरों को जानकारी दी। इसके बाद सुबह करीब 8 बजे मजदूर सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू हो सका। अभी भी 20 से 25 मकानों में पानी भरा हुआ है। घरों में रखा राशन और अन्य सामान बर्बाद हो गया है। बस्ती में बने 6-7 कच्चे मकान गिर गए हैं।





और भी पढ़े : एनएमडीसी मंद अंतर्गत गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम

Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping





और भी पढ़े : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन

बस्ती के लोगों का आरोप है कि NHAI की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। फ्लाई ओवर जहां नहीं बनाना था, वहां बनाया गया। तालाब की मिट्‌टी खोदी। इसका विरोध भी किया गया, लेकिन अफसर नहीं माने। इसी के चलते बस्ती डूबी है। दूसरी ओर NHAI के इंजीनियर विमल शर्मा का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात करिए। पटवारी रुपेश ने बताया कि तालाब की मेड़ कमजोर हो गई थी। बारिश का दबाव नहीं झेल पाई। नुकसान का सर्वे किया जा रहा है।





और भी पढ़े : आज भारत VS वेस्टइंडीज पहला टी-20 मैच

छत्तीसगढ़ी गाने देखे      |          हिन्दी गाने देखे |           समाचार देखे





और भी पढ़े : ‌‌BJP प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा-धर्म और लोगों की आस्था से खिलवाड़ अब कांग्रेस की आदत

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link