रायपुर, कोरबा सहित प्रदेश भर में 2 दर्जन से ज्यादा ATM में की चोरी
ट्रांजेक्शन साल्युशन इंटरनेशनल ( इंडिया ) प्रा. लि. कंपनी के डीपूपारा स्थित SBI के ATM में दो युवक औजारों के साथ 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे घुसकर रुपए निकालने प्रयास कर रहे थे। उनका एक साथी ATM के बाहर पहरा दे रहा था। इस बीच अन्य ग्राहक पहुंच गए तो आरोपी भाग निकले। जानकारी सामने आने पर कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव विरल दामानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने सन्नी कुमार वर्मा, विशाल बावरी और सुमन वर्मा को पकड़ा है।
For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs
आरोपियों ने कोरबा के अप्पू गार्डन, सुभाष चौक व बुधवारी बाजार स्थित तीन ATM को इससे पहले निशाना बनाया था। दो दिन पहले बुधवारी बाजार के बस स्टैंड के पास स्थित ATM में भी चोरी की थी। गिरोह से जुड़े लोग ATM बूथ खाली होने पर शटर लाक कर देते थे। उपभोक्ता जब विड्रॉल के लिए पहुंचते तो रुपए नहीं निकलते। उनके जाने के बाद गिरोह के सदस्य ATM का शटर खोल कर रुपए निकाल लेते।
कोरबा में दो दिनों के अंदर 4 ATM को निशाना बनाने के दौरान आरोपियों ने 40 हजार रुपए की चोरी किए। रुपए उपभोक्ताओं के खाते से नहीं कटे। इसलिए बैंक प्रबंधनों की तरफ से इसकी रिपोर्ट ATM के सिक्यूरिटी इंचार्ज चंद्रशेखर ने दर्ज कराई थी। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। इसी बीच गिरोह के सदस्य बिलासपुर पुलिस की टीम के हाथ लग गए।
Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping
बिलासपुर शहर ASP उमेश कश्यप ने बताया कि इस दौरान उनकी तस्वीर ATM में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपियों ने बिलासपुर से पहले कोरबा में भी एटीएम को निशाना बनाया था। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
छत्तीसगढ़ी गाने देखे | हिन्दी गाने देखे | समाचार देखे
Chief Editor
News Valley 24
Unit of Pitambara Media House Proprietor : Bhola Shankar Mahobia Aashirwad Palace, Balod Road Haldi, Rajnandgaon, Chhattisgarh, India, 491441
+91-9303050009
tonewsvalley24@gmail.com
Copyright © News Valley24 ©2022 All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment