• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
गौठानों में मल्टीएक्टिविटी गतिविधियों से महिलाओं की बढ़ेगी आय : कलेक्टर
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 13 अगस्त 2021,  01:29 PM IST

स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं अन्य शासकीय स्कूलों का किया भ्रमण

राजनांदगांव 12 अगस्त 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र मोहला विकासखण्ड के अंतिम छोर के गांव तक पहुंचकर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत निर्मित गौठान, गिरदावरी कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मजियापारा, पेन्दाकोड़ो, नाड़ेकल, रानाटोला, झरन तथा मोहला में किए जा रहे कार्यों का जमीनी स्तर पर अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्राम मजियाटोला में स्थल में पहुंचकर गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर नक्शे से फसल का रकबा मिलान कर गिरदावरी कार्यों की जांच की। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार गिरदावरी कार्य करें और इसकी सही एंट्री होनी चाहिए। उन्होंने शत-प्रतिशत गिरदावरी कार्य को ईमानदारी पूर्वक करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मोहला द्वारा वर्मी कम्पोस्ट एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर असंतोष जाहिर किया और एसडीएम को उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए किए गए कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा कार्यों में लापरवाही की गई है तथा ऐसे अधिकारी जो बैठक में उपस्थित नहीं होते उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय महिला परिषर निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण





और भी पढ़े : भूपेश बघेल को चौक पर गोली मारने का आदेश दें

Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping





और भी पढ़े : युवक ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार; शिकायत पर हुआ गिरफ्तार


 भवन निर्माण समय-सीमा में करने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्राम पेन्दाकोड़ो में लगभग 3 करोड़ 2 लाख रूपए की राशि की लागत से 100 सीटर कस्तूरबा गांधी आवासीय महिला परिसर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण समय-सीमा में जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्वक होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भवन की गुणवत्ता की जांच के लिए लैब टेस्टिंग करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए स्कूल बनाया जा रहा है। इसमें उच्चगुणवत्ता की सामग्रियों का प्रयोग करें।
कलेक्टर ने ग्राम नाड़ेकल, रानाटोला और झरन के गौठान का किया निरीक्षण





और भी पढ़े : बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने होगा विशेष अभियान

छत्तीसगढ़ी गाने देखे      |          हिन्दी गाने देखे |           समाचार देखे





और भी पढ़े : मनोवैज्ञानिक और मास्टर ट्रेनर मिलकर स्कूलों में करेंगे अभियान


महिला स्वसहायता समूह से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की ली जानकारी
कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्राम नाड़ेकल, रानाटोला और झरन के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा गोबर खरीदी एवं विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठान में बाड़ी, चारागाह तथा स्वसहायता समूह के कार्यों के लिए क्षेत्र अलग रहे तथा पशुओं का जगह अलग होना चाहिए। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर इस दिशा मेंं कार्य करें। उन्होंने गौठान में महिला स्वसहायता समूह से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्मी टैंक में कम्पोस्ट का निर्माण हो गया है, उसे छनाई कर विक्रय के लिए तैयार करें। गौठानों में अधिक से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए। यहां महिलाओं के लिए अनेक कार्य प्रारंभ किया गया है। जिससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और आय प्राप्त होगी। समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठानों के बाड़ी में सब्जियां लगाई है और चारागाह में नेपियर घास लगाया गए है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्राम नाड़ेकल में वनधन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला समूह द्वारा चलाए जा रहे दाल प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन कर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मल्टीएक्टिीविटी कार्य के लिए इस गोदाम का उपयोग किया जाए। इसका उपयोग अधिक से अधिक करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।





और भी पढ़े : 11 साल के बच्चे का दोस्त ने ही किया मर्डर

 For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs





और भी पढ़े : प्लांट में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा


कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया अवलोकन
 स्वास्थ्य केन्द्र में मरम्मत तथा रंग रोगन करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री सिन्हा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहला का अवलोकन किया। उन्होंने वहां डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ की जानकारी ली। उन्होंने जन औषधि, प्रसूतावार्ड, सामान्य वार्ड, पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, कोविड टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने जन औषधि केन्द्र में दवाई विक्रय की जानकारी ली। हॉस्पिटल में प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले मरीजों, लैब टेस्टिंग और संस्थागत प्रसव की जानकारी ली। उन्होंने हॉस्पिटल में मरम्मत तथा रंग रोगन कार्य करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री हॉट बाजार योजना के अंतर्गत चार मेडिकल वाहन कार्य में है तथा इसमें दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कलेक्टर ने उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने मोहला में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए जीर्णोद्धार हो रहे भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। आर्किटेक्ट द्वारा तैयार किए प्लान के अनुसार ही इसका निर्माण होना चाहिए। लैब, कम्प्यूटर एवं बच्चों की कक्षाएं आकर्षक होनी चाहिए। उन्होंने योजना के अनुरूप पुराने जर्जर भवन को तोड़कर बाऊण्ड्रीवाल करने के निर्देश दिए, इससे बच्चों को पार्किंग और प्ले एरिया सुरक्षित मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल के लिए जिन चीजों की आवश्यकता होगी, उसके लिए कार्ययोजना बनाएं। स्कूल में बच्चों के लिए फर्नीचर, स्मार्ट बोर्ड तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं उपलब्ध कराई जाएगी।
कलेक्टर ने ग्राम झरन में साढ़े सात एकड़ में पौधरोपण स्थल का किया अवलोकन





और भी पढ़े : पोषण वाटिका निर्माण को किया जा रहा प्रोत्साहित


पौधरोपण के साथ इसकी सुरक्षा भी जरूरी : कलेक्टर
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम झरन में साढ़े सात एकड़ क्षेत्र में पौधरोपण का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ इसकी सुरक्षा भी जरूरी है। पौधों के मध्य इंटरक्रापिंग में अलग-अलग पौधे लगाएं। पौधों के लिए गौठान में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पौधरोपण प्रोत्साहन योजनांतर्गत राशि मिलने से लाभ प्राप्त होगा। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी पौधरोपण किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, मोहला एसडीएम श्री ललितादित्य नीलम, तहसीलदार श्री कुलदीप ठाकुर, जनपद सीईओ श्री जीएल चुरेन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





और भी पढ़े : पीएचसी के बाहर से स्कार्पियो सवारों ने किया था अपहरण

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link