13 सितम्बर 2021 अपरान्ह 4.30 बजे तक
राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दिग्विजय स्टेडियम में स्थित दुकानों के नीलामी के निर्देश दिए हैं। दिग्विजय स्टेडियम के समीप ब्लॉक सी में 15 एवं ब्लाक ई में 15 कुल 30 दुकानों का निर्धारित प्रीमियम तथा मासिक किराए पर आबंटन करने के लिए 14 नवम्बर 2021 दोपहर 12 बजे से टाऊन हाल सभागृह में खुली नीलामी की जाएगी। नीलामी के संबंध में समस्त नियम एवं शर्ते तथा निर्धारित आवेदन पत्र नगर पालिक निगम कार्यालय के राजस्व शाखा से निर्धारित शुल्क 500 रूपए नगद भुगतान कर 10 सितम्बर 2021 तक प्राप्त की जा सकती है। समस्त आवश्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र 13 सितम्बर 2021 अपरान्ह 4.30 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा। इसके पश्चात कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। दुकान से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालयीन समय में नगर पालिक निगम के राजस्व शाखा से प्राप्त की जा सकती है।
Chief Editor
News Valley 24
Unit of Pitambara Media House Proprietor : Bhola Shankar Mahobia Aashirwad Palace, Balod Road Haldi, Rajnandgaon, Chhattisgarh, India, 491441
+91-9303050009
tonewsvalley24@gmail.com
Copyright © News Valley24 ©2022 All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment