• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
व्यापार
सेंसेक्स हुआ 51,000 के पार, 15,300 के ऊपर पहुंचा निफ्टी
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 26 मई 2021,  04:54 PM IST

रियल्टी, IT और ऑटो शेयरों में हुई जमकर खरीदारी

सेंसेक्स 51,072 और निफ्टी 15,319 तक गया था





और भी पढ़े : भिलाई में पिछली बार से 7% ज्यादा मतदान

कारोबार के दौरान तेजी में सेंसेक्स 51,072.61 जबकि निफ्टी 15,319.90 पॉइंट के लेवल तक गया था। निफ्टी के मिड कैप इंडेक्स में 0.02% की मामूली कमजोरी आई, जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.52% का उछाल आया। कारोबार के दौरान छोटे और मझोले शेयरों में भी बड़े पैमाने पर खरीदारी हुई





और भी पढ़े : स्टार प्रचारकों ने चुनाव में भरा दंभ

65 दिन में सबसे ऊपरी बंद स्तर पर रहा निफ्टी





और भी पढ़े : पिछले एक महीने में ही 33 प्रतिशत बढ़ी सर्जरी

बाजार में पूरे दिन ऊपरी लेवल पर खरीदारी निकलती रही, लेकिन यह सीमित दायरे में घूमता रहा। निफ्टी कारोबार खत्म होने पर पिछले 65 दिन में सबसे ऊपरी बंद स्तर पर रहा। इसमें पिछले चार दिनों से तेजी का रुझान बन रहा है। वायदा बाजार के सौदे निफ्टी के 15,150 से 15,450 के दायरे में रहने का संकेत दे रहे हैं।





और भी पढ़े : 222 ऑपरेशन हुए

ऑल टाइम हाई के बाद 15,500 की तरफ बढ़ेगा निफ्टी





और भी पढ़े : बिहान में उत्कृष्ट कार्य के लिये कलेक्टर श्री सिंह ने सुश्री यमुना सिदार को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट और डेरिवेटिव एनालिस्ट चंदन तापड़िया के मुताबिक, अगर निफ्टी 15,250 से ऊपर बना रहता है तो 15,431 पॉइंट के ऑल टाइम हाई को पार करने की कोशिश करेगा। उसके बाद यह 15,500 पॉइंट की तरफ बढ़ता नजर आएगा। बिकवाली शुरू होने पर पहले इसको पहले 15,200 और फिर 15,100 के आस-पास सपोर्ट मिलेगा।





और भी पढ़े : 2 सड़क हादसे में 4 की मौत

बजाज फिनसर्व, DLF, बजाज फाइनेंस, TVS मोटर में मजबूती





और भी पढ़े : एलकेजी कक्षा में प्रवेश के लिए 10 मई तक प्राप्त कर सकते है फार्म

आज बजाज फिनसर्व, DLF, बजाज फाइनेंस, TVS मोटर, इंफोसिस, पिडिलाइट, जुबिलेंट फूड, माइंडट्री, विप्रो, UPL, मारुति, टेक महिंद्रा, HDFC, L&T, TCS, बर्जर पेंट, पेज इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और सिप्ला के शेयरों में मजबूती रही। जिंदल स्टील, SAIL, पावर ग्रिड, वेदांता, चोलामंडलम इनवेस्टमेंट, ICICI प्रू, कोल इंडिया और M&M फाइनेंशियल सर्विसेज में कमजोरी का रुझान रहा।





और भी पढ़े : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरमरीकला में vaccine लगाई जा रही हैं

रियल्टी, मीडिया, IT और ऑटो में खरीदारी ने दिया सपोर्ट





और भी पढ़े : सेंसेक्स में 41 अंकों की तेजी

शेयर बाजार को रियल्टी, IT, ऑटोमोबाइल और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का सपोर्ट मिला। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 2.84%, मीडिया 1.87%, IT 1.76%, ऑटो 0.52%, फाइनेंशियल सर्विसेज 0.52%, फार्मा 0.26%, FMCG 0.10% और बैंक 0.06% मजबूत हुआ। सरकारी बैंकों का निफ्टी इंडेक्स 0.26%, जबकि एनर्जी 1.13% और मेटल 1.86% गिर गया।





और भी पढ़े : 115 हादसों का ऑडिट

 





और भी पढ़े : 50% घटनाओं की वजह गड्‌ढे

JSW स्टील, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, हिंडाल्को ने बनाया दबाव





और भी पढ़े : सिंगल क्लिक में 828 करोड़Transfer करेंगे CM बघेल

निफ्टी को ऊपर ले जाने वाले टॉप 5 शेयरों में इंफोसिस, HDFC, TCS, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व शामिल रहे। हालांकि, JSW स्टील, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, हिंडाल्को और कोटक बैंक पर बिकवाली का दबाव बना।





और भी पढ़े : IDBI में निकली नौकरियों के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत दी। सेंसेक्स 262.05 और निफ्टी 48.6 पॉइंट ऊपर खुला। मंगलवार को शेयर बाजार मामूली उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 14 पॉइंट नीचे 50,637 पॉइंट पर बंद हुआ था। निफ्टी 10 पॉइंट की बढ़त के साथ 15,208 पॉइंट पर रहा था।





और भी पढ़े : एक लाख से ज्यादा है महीने की सैलरी

52 वीक हाई पर गए शेयर
आज 52 वीक हाई पर जाने के साथ ही जोरदार मजबूती दिखा रहे 5 शेयरों में इंगरसोल रैंड, सोनाटा सॉफ्टवेयर, डिश टीवी, लक्स इंडस्ट्रीज और BSE शामिल हैं। इनमें लगभग 15 से 8% तक की मजबूती है। इसी तरह, निफ्टी टॉप के 100 शेयरों में से पिडिलाइट, UPL, बर्जर पेंट, एशियन पेंट, कोलगेट पामोलिव और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी 52 वीक हाई पर गए हैं।





और भी पढ़े : सूना मकान मिला तो चोरी कर ली

रिजल्ट और डिविडेंड
आज इन कंपनियों के मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे आने वाले हैं: बर्जर पेंट्स, BPCL, बर्गर किंग, कमिंस इंडिया, डेटामैटिक्स, FDC, जे कुमार इंफ्रा, कर्नाटक बैंक, करुर वैश्य बैंक, KIOCL, LT फूड्स, मणप्पुरम फाइनेंस, मोल्ड-टेक पैक, MPS, फाइजर, सैकसॉफ्ट, शारदा कॉर्प, थिरुमलई केमिकल, वी-गार्ड।





और भी पढ़े : RSS की तालिबान से तुलना पर घिरे जावेद अख्तर

कंपनी मार्च 2021 दिसंबर 2020 मार्च 2020 डिविडेंड
मणप्पुरम फाइनेंस 468 करोड़ 465 करोड़ 395 करोड़ 0.75 रुपए
अरविंद लिमिटेड 53.20 करोड़ 24.90 करोड़ (-)12.3 करोड़  
सैकसॉफ्ट 12.50 करोड़ 12.10 करोड़ 9.8 करोड़ 2.50 रुपए
जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स 32.7 करोड़ 44.90 करोड़ 31.1 करोड़ 1 रुपए
LT फूड्स 56.40 करोड़ 66.30 करोड़ 53.98 करोड़  
मोल्ड-टेक 18.05 करोड़   8.74 करोड़ 4 रुपए
शारदा क्रॉपकेम 134 करोड़ 48.3 करोड़ 141 करोड़ 3 रुपए
हिंदुस्तान फूड्स 10.8 करोड़ 11.8 करोड़ 7 करोड़  
JTEKT इंडिया 25.3 करोड़ 13.8 करोड़ 9.04 करोड़ 0.75 रुपए
वी-गार्ड 67.8 करोड़ 77.9 करोड़ 32.2 करोड़ 1.20 रुपए
बर्जर पेंट्स 210 करोड़ 274 करोड़ 103 करोड़ 2.80 रुपए
डेटामैटिक्स ग्लोबल 28.7 करोड़ 22.15 करोड़ 11.55 करोड़  

 





और भी पढ़े : कलेक्टर ने विटामिन ए की सिरप पिलाकर किया शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ

 





और भी पढ़े : यूएन में अहम प्रस्ताव पास इसराइल के ख़िलाफ़

 





और भी पढ़े : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक 17 अगस्त को

 





और भी पढ़े : मां को गाली दी थी

जापान का निक्केई (0.31%), चीन का शंघाई कंपोजिट (0.34%), हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स (0.72%) मजबूती के साथ बंद हुआ है। कोरिया का कोस्पी (-0.09%) अकेला ऐसा इंडेक्स रहा जो गिरावट के साथ बंद हुआ। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 0.24% की गिरावट के साथ 7,331 पर रहा है।





और भी पढ़े : इसलिए मार डाला

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद





और भी पढ़े : ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में निकली इन पद पर भर्ती





और भी पढ़े : 60 हजार मिलेगा वेतन

मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.24% की गिरावट के साथ 81.52 अंक नीचे 34,312.50 पर रहा था। नैस्डैक 0.03% की गिरावट के साथ 4.00 अंक नीचे 13,657.20 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 8.93 पॉइंट नीचे 4,188.12 पर बंद हुआ था।





और भी पढ़े : दुर्ग में मैकेनिक पर जानलेवा हमला

FII और DII डेटा
NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 25 मई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 959.77 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। यानी FII ने जितने के शेयर बेचे, उनसे इतने ज्यादा के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने उनसे उलट चाल दिखाई और शुद्ध रूप से 563.59 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। यानी जितने के शेयर खरीदे, उनसे इतने ज्यादा के शेयर बेचे।





और भी पढ़े : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भर्ती 2022

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link