• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
खराब सड़क, बाइक का संतुलन बिगड़ा उछलकर मासूम गिरा
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 13 सितम्बर 2021,  01:30 PM IST

ट्रक ने रौंदा, मौत





और भी पढ़े : CSIR में निकली बंपर पदों पर भर्ती

एनएच 53 पर कुम्हारी स्थित डीएमसी कट के पास 12 वर्षीय बालक करण चेलक खराब सड़क की भेंट चढ़ गया। हादसा शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हुआ। करण अपने पिता लक्ष्मीनारायाण, मां माया व 6 वर्षीय बहन पीहू के साथ रायपुर से देवबलोदा लौट रहा था। करण की मां माया तीजा मनाने के लिए मायके गई हुई थी।





और भी पढ़े : यहां जानें एज लिमिट से लेकर लास्ट डेट तक जरूरी डिटेल

मोटर साइकिल चारों लौट रहे थे। लक्ष्मी नारायण मोटर साइकिल चला रहा था। पिता के सामने करण बैठा हुआ था। मां के साथ 6 वर्षीय पीहू थी। सड़क खराब होने की वजह से मोटर साइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई। लक्ष्मी नारायण ने बाइक से संतुलन हल्का संतुलन खोया। इस बीच करण उछलकर बाइक से गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक सीजी 04 जेए 3528 ने बच्चे को कुचल दिया। पुलिस बताया कि हादसा ऊबर-खाबड़ सड़क की वजह से हुआ।





और भी पढ़े : मजदूर मां-बाप का साइंटिस्ट बेटा





और भी पढ़े : जुआ खेलते हुए 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस नहीं दर्ज करती अपराध, इसलिए हौसले बुलंद
सड़क हादसों के मामलों में पुलिस मुख्य रूप से आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत करती है। ऐसे मामले में गड्ढे या खराब सड़क के मामले में निर्माण एजेंसी या सरकारी एजेंसियों को आरोपी नहीं बनाया जाता, इस वजह से इन एजेंसियों को हौसले बुलंद रहते हैं।





और भी पढ़े : 1225 वकील ले रहे हैं हिस्सा





और भी पढ़े : ब्रेकफास्ट में आसानी से बनाएं हाई-प्रोटीन एग डोसा

बच्चे के ऊपर से गुजर गया ट्रक का पहिया
देवबलोदा निवासी लक्ष्मी नारायण चेलक ने भास्कर को बताया कि वह अपनी पत्नी माया,12 वर्षी बेटा करण, 6 वर्षीय बेटी पीहू के साथ तीज का त्योहार मनाने के लिए रायपुर गए थे। देर रात पूरे परिवार के साथ घर देवबलोदा लौट रहे थे। बाइक में करण आगे बैठा था। बेटी पीहू और पत्नी माया पीछे बैठे थे। रात करीब 10 बजे बाइक का संतुलन बिगड़ा। करण अनियंत्रित होकर नीचे गिरा। पीछे से आ रहे ट्रक सीजी 04 जेए 3528 ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया करण के ऊपर से गुजर गया।





और भी पढ़े : ठंडी ऑक्सीजन

सड़क सुधारा लेकिन बिगड़ी रोड इंजीनियरिंग
प्रशासनिक अधिकारियों की फटकार के बाद निर्माण एजेंसी ने दो दिनों में गड्ढों को भरने का काम शुरू किया। कुछ स्थानों के गड्ढे भी भरे गए, लेकिन इससे सड़क की रोड इंजीनियरिंग बिगड़ गई। पेंचवर्क करने के कारण सड़क की लेबलिंग बिगड़ गई। यही आलम एमडीआर सड़कों का भी है। यहां तक कि कई बार रोड इंजीनियरिंग सुधारने के लिए पत्र लिखने के बाद भी सुधार कार्य नहीं हो पाया है। पिछले एक साल में 63 बार रिमाइंडर नोटिस भेजने के बाद भी सुधार नहीं किया गया है।





और भी पढ़े : बिना धोए मास्क: एम्स के डॉक्टर ने बताई ब्‍लैक फंगस होने के कारणों की सूची दी

लापरवाही ऐसी भी : एक भी मामले में कार्य एजेंसी पर दर्ज नहीं किया अपराध





और भी पढ़े : सरकारी नौकरी

  • 70 से अधिक सड़क हादसे हुए, 85 लोग घायल हुए
  • 20 मौतें एक वर्ष में टाटीबंध सेे नेहरूनगर चौक के बीच हुई।
  • 12 लोगों की मौत 9 महीने के अंदर कुम्हारी में ही हुई।
  • 300 मामलों में वाहनों में टक्कर हुई, लेकिन अपराध दर्ज नहीं हुआ।
  • 387 दुर्घटनाओं में 8 माह के अंदर। 413 घायल।
  • नोट-कुम्हारी, सुपेला, पावर हाउस, डबरा पारा में गड्ढों की वजह से सबसे ज्यादा हादसे हुए

हमें जागरूक होने की जरूरत, एजेंसी पर भी दर्ज कराएं एफआईआर





और भी पढ़े : जानवर चोरी के आरोप में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या - प्रेस रिव्यू

  • सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ित पक्ष को जिला विधिक प्राधिकरण से मुफ्त में कानूनी सलाह मिल सकती है। सक्षम नहीं होने पर मुफ्त में अधिवक्ता मिलेगा।
  • कानून में निर्माण एजेंसी, सरकारी एजेंसी की जिम्मेदारी तय करके अपराधिक प्रकरण दर्ज करने का प्रा‌वधान है। पुलिस को चाहिए कि निष्पक्ष जांच करे।
  • सड़क हादसों के शिकार को आर्थिक सहायता का प्रावधान है। अधिकतम 25 हजार तक की राशि मिलती है। ज्ञात मामले में बीमा कंपनी से दुर्घटना के क्लेम मिलेगा।
  • पुलिस यदि आनाकानी करे तो हादसों के मामलों में सीधे कोर्ट में परिवाद दायर करें। सरकारी एजेंसी भी आरोपी बन सकती है।
  • एक ही जगह पर लगातार हादसे सामने आने पर पीआईएल के जरिए शासन-प्रशासन को भी पार्टी बनाया जा सकता है।

सभी जिम्मेदारों पर जांच के बाद एफआईआर करेंगे
जितनी भी गंभीर घटनाएं एनएच पर रोड इंजीनियरिंग की खामियों की वजह से हुई है। उनकी नए सिरे से जांच की जाएगी। सभी तथ्यों को विवेचना में शामिल किया जाएगा। हर लापरवाह पर एफआईआर किया जाएगा।





और भी पढ़े : 52 महीने बाद पुलिस ने दर्ज किया अपराध





और भी पढ़े : वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link