• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
भारतीय टीम के पास सदी में 100वीं जीत का मौका
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 27 मई 2021,  11:47 AM IST

केवल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ही भारत से आगे

ऑस्ट्रेलिया ने 130 और इंग्लैंड ने 155 मैच जीते
 टेस्ट क्रिकेट में भारत से ज्यादा जीत सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों को मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने 224 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उसे 130 में जीत और 58 में हार का सामना करना पड़ा है। 36 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं, वहीं इंग्लैंड की टीम ने 258 मैचों में 155 मुकाबले जीते हैं और 85 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के 58 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत के बाद साउथ अफ्रीका (194 मैचों में 94 जीत) चौथे और श्रीलंका (191 मैचों में 74 जीत) पांचवें स्थान पर है। पाकिस्तान 164 मैचों में 65 जीत के साथ छठे स्थान पर है।





और भी पढ़े : विस की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर ही निकाय की सूची में जुड़ेगे नाम

भारतीय टीम पहली बार सदी में 100 टेस्ट जीतेगी 
भारतीय टीम ने पिछली सदी में 336 मैचों में सिर्फ 63 में जीत हासिल की थी। भारतीय टीम 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रही है। यानी यह पहला मौका होगा जब हमारी टीम एक सदी में 100 मैच जीतेगी। अभी तो 2021 ही है। सदी के अंत तक भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी बन सकती है।





और भी पढ़े : 55 सौ रुपए रिश्वत लेते

 





और भी पढ़े : स्वास्थ्य विभाग के 4 कर्मी पदोन्नत

भारत की तस्वीर चार कप्तानों ने बदली
इस सदी में टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के काया पलट के पीछे चार कप्तानों की बड़ी भूमिका रही है। इनमें सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली शामिल हैं। इनके अलावा अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग और अजिंक्य रहाणे ने भी इस सदी में टीम की कमान संभाली है। साल 2001 से अब तक भारत ने गांगुली की कप्तानी में 19, धोनी की कप्तानी में 27 और विराट की कप्तानी में 36 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है। द्रविड़ ने 8, कुंबले ने 3, रहाणे ने 4 और सहवाग ने 2 मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई है।





और भी पढ़े : ट्रेनों में लगे सैटेलाइट आधारित डिवाइस

 





और भी पढ़े : द्म विभूषण

39 जीत विपक्षी के घर में
2001 से लेकर अब तक भारतीय टीम ने विदेश में भी कई बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसमें ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो बार उसे उसके घर में टेस्ट सीरीज में हराना शामिल है। इस सदी में भारत ने विपक्षी टीम को उसके घर में 39 बार हराया है। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही इस मामले में भारत के आगे है। ऑस्ट्रेलिया ने 47 बार यह कारनामा किया है। पिछली सदी में भारतीय टीम विपक्षी टीम को उसके घर में सिर्फ 15 बार हरा पाई थी।





और भी पढ़े : पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार हेतु 10 अगस्त तक प्रस्ताव आमंत्रित

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link