• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
तीन साल में चार अंडरब्रिज का काम शुरू नहीं हुआ
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 16 सितम्बर 2021,  01:45 PM IST

3 का काम अधूरा





और भी पढ़े : नगरों के विकास के लिए परस्पर समन्वय से कार्य करें-कलेक्टर

इसके अलावा अन्य कारणों से भी कार्य शुरू होने पर दिक्कतें शुरू हो गई। इस प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा ट्विनसिटी की जनता भुगत रही है। शहर में आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। ट्रैफिक जाम व सड़क हादसे एक बड़ी समस्या बन चुके हैं। बावजूद इसके स्थानीय प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी गंभीर नहीं हैं। लापरवाही ऐसी है कि सारे कार्यों की स्वीकृति पहले ले ली गई। प्रारंभिक डीपीआर तैयार कर शासन से यह स्वीकृति ली गई। इसके बाद टेंडर व अन्य की प्रक्रिया भी पूरी की गई, लेकिन काम इसलिए शुरू नहीं हो पाया, क्योंकि मौके पर जगह को लेकर तकनीकी दिक्कतें सामने आई। इन दिक्कतों का निराकरण को लेकर भी गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसके चलते इस स्वीकृत रेलवे अंडर ब्रिज का काम भी शुरू नहीं हो पाया, जिनका काम शुरू हुआ, वह अब भी अधूरा है।





और भी पढ़े : नर्मदा व्यपवर्तन सिंचाई योजना के निर्माण से 16 गांव होंगे लाभांवित

काम शुरू नहीं: स्वीकृति के बाद बनने का इंतजार





और भी पढ़े : जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस.एल्मा ने गठित की जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी गठित

सुपेला रेलवे अंडरब्रिज: अंडरब्रिज मार्च 2021 में शुरू होना था। 22 करोड़ की लागत से यहां अंडरब्रिज निर्माण तय हुआ। रेलवे और राज्य शासन की ओर से सेतु निगम की देखरेख में यह ब्रिज बनना है। रेलवे के स्थानीय अधिकारी दिक्कत यह बता रहे हैं कि सेक्टर साइड में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा है।





और भी पढ़े : एलन मस्क की कंपनी ने रचा इतिहास

खुर्सीपार रेलवे अंडरब्रिज: इस अंडरब्रिज निर्माण के लिए वर्ष 2019 में मंजूरी मिली। 6.76 करोड़ की लागत से यह बनना है। बीएसपी गेट साइड बीएसपी की जमीन है। दूसरी ओर दुकानें हैं। दोनों तरफ जगह को लेकर दिक्कतें खड़ी हो गई है। इसे समस्या का अब तक हल नहीं खोजा जा सका है। इसके चलते काम शुरू नहीं हो पाया है।





और भी पढ़े : 4 आम लोगों को रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा

ठगड़ाबांध रेलवे अंडरब्रिज: अंडरब्रिज निर्माण की मंजूरी मार्च 2018 में मिली। इस ब्रिज की लागत 6.30 करोड़ थी। देरी होने की वजह से सीमेंट के दाम बढ़ गए और इसकी लागत 1.95 करोड़ रुपए बढ़ गई। अब इसे बनाने में 8.25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रेट की वजह से यहां एक बार भी टेंडर नहीं हो पाया।





और भी पढ़े : Vikas Divyakirti Full Story : कभी दिल्‍ली में बेचते थे कैलकुलेटर





और भी पढ़े : आज युवाओं को बना रहे IAS-IPS अफसर

काम अधूरा: अधूरे अंडरब्रिज को पूरा करने गंभीर नहीं





और भी पढ़े : बच्चों के लिए दिवाली की मिठाई और पटाखे लेकर लौट रहा था किसान

रायपुर नाका अंडरब्रिज: इस अंडरब्रिज का निर्माण 2019 से शुरू किया गया है। 7.2 करोड़ की लागत से यह बन रहा है। हाल है कि यहां सिधिंयानगर साइड पूरा काम हो चुका है, लेकिन दूसरे छोर साइंस कालेज रोड का काम नहीं हुआ है। यहां पाइप लाइन हटाने के बाद ही काम आगे बढ़ेगा। निगम ने दो बार टेंडर किया।





और भी पढ़े : तीन साल का रिकॉर्ड बता रहा कि

धमधानाका अंडरब्रिज: वर्ष 2019 में यह शुरू हुआ। इसकी लागत 7.5 करोड़ की है। बारिश में हर बार पानी भर जाता है और काम रोक दिया जाता है। नागपुर एंड लाइन पर यह कार्य हो रहा है। फिर भी 60 प्रतिशत काम अधूरा है। दूसरी ओर निर्माण के दायरे में आने वाले दुकानें अभी भी नहीं हटाए गए हैं। इसे लेकर अब तक कोई गंभीर नहीं है।





और भी पढ़े : राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का वर्चुअल आयोजन

सिरसा अंडरब्रिज : इस अंडरब्रिज का निर्माण दो महीने पहले पूरा हुआ है। 6.5 लाख की लागत से बने इस ब्रिज में इन दिनों बारिश का पानी जमा हो रहा है। इस पानी को बाहर निकालने के लिए मोटर पंप लगाए गए हैं लेकिन बीएसपी विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन नहीं दी गई है।





और भी पढ़े : भारतीय अग्निवीर (सेना) भर्ती रैली

परेशानियों का हल जल्द निकालने प्रयास जारी





और भी पढ़े : चोरी का मोबाइल बेचते पकड़ा था

हर स्तर पर चर्चा जारी, जल्द ही काम शुरू होगा
रेलवे को मानवरहित रेलवे क्रासिंग बनाना है। इसके लिए अंडरब्रिज निर्माण शुरू किया गया है, जो भी दिक्कतें आ रही है। उसका समाधान निकालने की अधिकारिक स्तर पर कोशिश जारी है।
-डॉ. विपिन वैष्णव, डीसीएम रायपुर





और भी पढ़े : लहर का अंतर ऐसा

टेंडर खुल चुका, जल्द ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी
रायपुर नाका अंडरब्रिज की पाइप लाइन शिफ्टंग कार्य का टेंडर खुल चुका है। जल्द ही पाइप लाइन शिफ्ट हो जाएगी। पूर्व में कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते पुन: टेंडर निकाला गया है।
-हरेश मंडावी, निगम आयुक्त दुर्ग





और भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध मे कलेक्टर ने ली बैठक

टेंडर प्रक्रियाधीन, हमारी प्राथमिकता में है काम
सुपेला अंडरब्रिज निर्माण के लिए राज्य शासन ने रेलवे को अपने हिस्से का पैसा दे दिया है। ठगड़ा बांध व मरोदा के लिए टेंडर प्रक्रियाधीन है। उसके बाद कार्य शुरू हो सकेगा। सारे काम हमारी प्राथमिकता में हैं।





और भी पढ़े : छात्रा से दोस्ती की





और भी पढ़े : फिर किया रेप

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link