• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
जांजगीर-चांपा
कर्मचारी नाव चलाकर लेने पहुंचे; जांजगीर में भारी बारिश में अस्पताल तक डूबे
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 17 सितम्बर 2021,  03:00 PM IST

हर साल होता है यही हाल





और भी पढ़े : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये वार्डो में शिविर आयोजित

दरअसल, जिले में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी था। शुक्रवार को इससे जरूर थोड़ी राहत मिल गई, लेकिन एक दिन पहले इसने हालात बिगाड़ दिए। नगर पंचायत चंद्रपुर में जल भराव हो गया। सड़कों पर करीब 4 फीट तक पानी भरा है। इसके चलते वहां स्थित अस्पताल, धर्मशाला और कर्मचारियों के क्वार्टर तक डूब गए। इसके बाद उन्हें सब खाली कर वहां से जाना पड़ा। इस दौरान कार्य कर रहा रहे CMO मोहन विश्वकर्मा वहीं फंस गए थे।





और भी पढ़े : योग दिवस न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर 3 हजार लोगों ने किया सूर्य नमस्कार





और भी पढ़े : 15648 कर्मियों के खाते में आएंगे 32.86 करोड़

मशीनें, पंप सब बाहर निकाले, कर्मचारियों को किया गया शिफ्ट
CMO विश्वकर्मा के मकान सहित सभी कर्मचारियों के क्वार्टर तक डूब गए हैं। यह देखकर राजस्व अधिकारी और अन्य कर्मचारी नाव लेकर CMO को लेने के लिए निकल पड़े। उन्होंने अफसर को नाव में बिठाकर बाहर निकाला। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने अपने कर्मचारियों को वहां से शिफ्ट कर दिया था। SLRM सेंटर जहां कचरे से खाद बनाने का काम होता है, वह पूरा डूब चुका है। इसके कारण जो खाद बनी थी वह भी बह गई।





और भी पढ़े : सेल के 53121 कर्मचारियों को 111 करोड़ रुपए होंगे जारी





और भी पढ़े : मोबाईल चोरी के आरोपी को थाना छुरिया पुलिस ने भेजा जेल 

डुबान एरिया में सारा निर्माण कार्य, हर साल परेशानी
यह जगह डुबान एरिया में हैं। हर साल बारिश के दौरान यहां ऐसी ही स्थिति रहती है। कर्मचारी बताते हैं कि यहीं पर स्वास्थ्य विभाग का ऑफिस, क्लीनिक, नगर पंचायत और उनके क्वार्टर बना दिए गए हैं, जो हर साल पानी में डूबते हैं। CMO मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि खराब होने वाली चीजें बाहर निकालवा दी गई हैं। प्रयास से कुछ सामान और मशीनें भी बचाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी प्रशासन को सूचना दी थी। इस साल भी दी है, पर अभी तक कुछ हुआ नहीं है।





और भी पढ़े : एडल्ट ऐप के CEO विभु अग्रवाल पर 28 साल की महिला से छेड़छाड़ का आरोप

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने अपने कर्मचारियों को वहां से शिफ्ट कर दिया था। SLRM सेंटर जहां कचरे से खाद बनाने का काम होता है, वह पूरा डूब चुका है।





और भी पढ़े : मुंबई में मामला दर्ज





और भी पढ़े : जेल में बंदी की मौत पर बवाल

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link