• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
बालोद
20 किसानों की फसलों को पहुंचाया नुकसान
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 18 सितम्बर 2021,  06:39 PM IST

एक मकान को भी तोड़ दिया; बालोद में घर में घुसकर चावल खा गए





और भी पढ़े : भारत और यूएई के बिच हवाई यात्रा आज से शुरु

जानकारी के मुताबिक, देर रात खड़गवां वन रेंज के अमझर, केराकछार में ये हाथियों का झुंड घुसा था। इसके बाद अब भी ये झुंड कोरिया जिले के ही जंगलों में घूम रहा है। ये झुंड कोरबा की तरफ से कोरिया में घुसा है। जिसके बाद अब एक बार फिर से ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार सुबह हाथियों को जंगलों में देख ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ने का भी प्रयास किया है। इसके बावजूद हाथियों के ये झुंड जंगल से इधर से उधर नहीं हुए हैं।





और भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने का प्रयास किया, मगर वे सफल नहीं रहे।





और भी पढ़े : बैठक में अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व





और भी पढ़े : धान की फसलों में कीट एवं रोग

इधर, यह भी पता चला है कि हाथियों का झुंड बालोद में भी पहुंचा गया है। डौंडीलोहारा ब्लॉक में भी पहली बार गजराज पहुंचे हैं। वन विभाग ने भी इस बात की पुष्टि की है। यहां हाथी डुमडुमटोला के किसान चिंताराम के घर में घुसा था। चिंताराम का मकान गांव से अलग है। वहां हाथियों ने पहुंचकर घर का छप्पर तोड़कर धान व चावल खा लिया है। राहत की बात यह रही कि किसान किसी तरह से अपने परिवार को लेकर घर से भाग निकला, जिससे उसकी जान बच गई।





और भी पढ़े : प्रदेश में पहली बार

कोरबा में महिला को मार डाला था





और भी पढ़े : उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण





और भी पढ़े : बिजली फिटिंग के सामान चोरों को तलाश रही थी पुलिस

शुक्रवार को हाथी ने कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के वन परिक्षेत्र पसान के अमझर में दसमतिया बाई को हाथी ने मार डाला था। दसमतिया मानसिक रूप से कमजोर थी। वह अमझर में अपने परिवार के साथ घांस-फूंस की झोपड़ी बनाकर रहती थी। शुक्रवार सुबह अचानक एक हाथी उसके घर के पास पहुंच गया। हाथी देख परिवार वाले भाग गए, पर महिला नहीं भाग सकी। हाथी ने महिला पर हमला कर दिया और उसे पैर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। गुरुवार रात को हाथी ने जशपुर जिले में भी एक युवक की जान ले ली थी।





और भी पढ़े : निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैम का आयोजन 13 को





और भी पढ़े : देश में पहली बार गोबर के ब्रीफकेस में बजट

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link