• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
शिवनाथ के अलावा भिलाई में 13 तो दुर्ग में 2 तालाबों में होगा विसर्जन
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 19 सितम्बर 2021,  12:23 PM IST

एनएच में जुलूस नहीं





और भी पढ़े : बेटी सोनम को अनिल कपूर ने दी जन्मदिन की बधाई

दुर्ग निगम ने दो तालाबों को ही इस बार विसर्जन के लिए चिहिंत किया है। जिसमें से एक सिविल लाइन शीतला तालाब में कुंड बनाया गया है, लेकिन इसकी सफाई शनिवार की देर शाम तक नहीं की गई। भिलाई निगम में 13 तालाबों में विसर्जन कुंड बनाए गए हैं। इसी तरह भिलाई-चरोदा में तीन तालाबों में विसर्जन के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। लगभग सभी जगहों पर देर शाम तक व्यापक स्तर पर तैयारियां नहीं हो पाई थी। दुर्ग निगम क्षेत्र के 60 वार्डों में स्थापित प्रतिमा के विसर्जन के लिए शक्तिनगर, बांधा तालाब, आमा तालाब, शिक्षकनगर तालाब सहित अन्य तालाबों पर विसर्जन प्रतिबंधित रखा गया है। सिविल लाइन कसारीडीह तालाब और उरला तालाब में विसर्जन कुंड में विसर्जन की व्यवस्था की गई है।





और भी पढ़े : पंडो जनजाति के लोगों से मिलने देवखाल पहुंचे कलेक्टर





और भी पढ़े : सरकार पट्‌टा देने को राजी

पुलिस प्रशासन ने प्रतिमा विसर्जन के लिए तय किया रूट
राष्ट्रीय राजमार्ग में सुपेला से कुम्हारी तक निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का काम चल रहा है। इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग में किसी भी प्रकार का रैली, जुलूस, धार्मिक आयोजन कि अनुमति नहीं रहेगी। पुलिस प्रशासन ने प्रतिमाओं के लिए रूट तय किया है। इसके अलावा जगहों से आवाजाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।





और भी पढ़े : भूपेश कैबिनेट में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

दुर्ग : अभी वर्तमान में पुलगांव चौक से अंजोरा बायपास तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। भिलाई: प्रतिमा विसर्जन ठगड़ा बांध में व्यवस्था की गई है। पावर हाउस, कैम्प क्षेत्र, खुर्सीपार, सुपेला एवं नेहरू नगर इन क्षेत्र से आने ओवर ब्रिज एवं अण्डर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करते हुए सेक्टर एरिया के मार्ग से ठगड़ा बांध जाएंगे। नेशनल हाईवे में विसर्जन जुलूस का आवागमन नहीं होंगा। रिसाली, उतई, नेवई क्षेत्र के लोग गणेश प्रतिमाओं के विर्सजन के लिए मरोदा बांध में लेकर जाएंगे। अन्य रास्तों का उपयोग प्रतिबंधित होगा। भिलाई तीन समिति गणेश विसर्जन जो खारुन नदी महादेव घाट जाते हैं। वे सिरसा गेट चौक से सिरसा कला, मोतीपुर से अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करेंगे। चरोदा क्षेत्र की समितियां जो खारुन नदी महादेव घाट जाते है। वे खालसा ढाबा से ग्राम उरला-पाहंदा-अमलेश्वर होकर खारुन नदी जाएंगे।





और भी पढ़े : बढ़ा कोरोना

भिलाई निगम क्षेत्र में इन जगहों पर विसर्जन
जोन एक में आलाबंध तालाब खम्हरिया, स्मृति नगर तालाब, शीतला तालाब, आमा तालाब, लिम्हा तालाब, भेलवा तालाब, जोन 3 की प्रतिमाएं बैकुंठधाम तालाब, जाेन 4 की प्रतिमाओं के लिए सूर्यकुंड तालाब,दर्री तालाब और बाबा बालकनाथ तालाब में विर्सजन की व्यवस्था की गई है।





और भी पढ़े : पुरानी रंजिश में दंपती पर धारदार हथियार से हमला





और भी पढ़े : 100 से ज्यादा हाई प्रोफाइल महिलाओं को शादी का झांसा देकर लाखों ठगे

रिसाली में सिर्फ एक तालाब चिन्हित किया
रिसाली निगम क्षेत्र में केवल एक तालाब चिन्हित किया गया है। यहां तालाब में अलग से कुंड नहीं बनाया गया है। तालाब के कुछ हिस्से को ही बेरिकेडिंग करके प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निर्धारित किया गया है। बड़ी प्रतिमाएं नेवई बांध में विसर्जित होंगी। इसके आधार पर तैयारी की गई है।





और भी पढ़े : अफेयर की बात उजागर करने वाले इंटरव्यू से फिर क्यों चर्चाओं में हैं प्रिंसेस डायना

दैनिक भास्कर की अपील है कि भगवान श्री गणेश की छोटी प्रतिमाओं का विर्सजन लोग अपने-अपने घरों में करें। प्रतिमाओं में इस्तेमाल होने वाले कलर से तालाब का जल प्रदूषित होने से बचेंंगे। जलीय जीव जन्तु को भी नुकसान होने से बचाया जा सकेगा। फूल, पूजन सामग्री तालाब में न डालें। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने गाइड लाइन भी तय किए हैं जिसका पालन करना जरूरी है।





और भी पढ़े : महिलाओं में टीकाकरण के प्रति अपूर्व जागृति ने स्थापित किए कामयाबी के नये आयाम

कुंड बनाने व सफाई के लिए निर्देश दिए हैं
इस बार केवल दो स्थानों पर ही प्रतिमा विसर्जन के लिए जगह तय किया है। सिविल लाइन और उरला तालाब के कुंड में विसर्जन होंगे। स्थाई कुंड की सफाई के निर्देश दिए हैं। सफाई हो जाएगी।
-हरेश मंडावी, आयुक्त ननि दुर्ग





और भी पढ़े : जिला अस्पताल में विरोध हुआ तो रोका ईटीपी का काम

गणेश पंडाल समितियां नियमों का पालन करें
हमने जोन के हिसाब से तालाबों में बने अस्थाई व स्थाई कुंड बनवाए हैं। जहां प्रतिमाएं विर्सजन करना है। उसके बाद भी लोग अपने घर के आसपास के तालाबों में प्रतिमाएं विसर्जन करते हैं।





और भी पढ़े : कार्यकर्ता सम्मेलन





और भी पढ़े : प्राकृतिक आपदा के एक प्रकरण में चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link