पुरे राज्यों में रिकवर होने वालों का आंकड़ा नए मरीजों से ज्यादा रहा
28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मरीजों से रिकवर होने वालों की संख्या ज्यादा रही है। सिर्फ तमिलनाडु, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, लद्दाख और मिजोरम में ही ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से कम रही है। गुरुवार को देश में 28,323 एक्टिव केस कम हुए हैं। अब 23 लाख 27 हजार 541 मरीजों का इलाज चल रहा है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
अपडेट्स
प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 21,273 लोग संक्रमित पाए गए। 34,370 लोग ठीक हुए और 884 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 56.72 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 52.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 92,225 लोगों की मौत हो गई। 3.01 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
2. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 3,176 लोग संक्रमित पाए गए। 6,995 लोग ठीक हुए और 187 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.83 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.05 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,899 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 58,267 मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 1,072 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,725 लोग ठीक हुए और 117 की मौत हो गई। अब तक 14.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.82 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,812 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 19,148 का इलाज चल रहा है।
4. छत्तीसगढ़
यहां गुरुवार को 2,824 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,815 लोग ठीक हुए और 69 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.62 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,848 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 49,420 मरीजों का इलाज चल रहा है।
5. गुजरात
राज्य में गुरुवार को 2,869 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,302 लोग ठीक हुए और 33 की मौत हो गई। अब तक 8 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,734 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 49,082 लोगों का इलाज चल रहा है।
6. मध्यप्रदेश
राज्य में गुरुवार को 1,977 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 6,845 लोग ठीक हुए और 70 की मौत हो गई। अब तक 7.73 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,827 लोगों की मौत हो चुकी है। 38,327 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
Chief Editor
News Valley 24
Unit of Pitambara Media House Proprietor : Bhola Shankar Mahobia Aashirwad Palace, Balod Road Haldi, Rajnandgaon, Chhattisgarh, India, 491441
+91-9303050009
tonewsvalley24@gmail.com
Copyright © News Valley24 ©2022 All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment