• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
‌‌BJP प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा-धर्म और लोगों की आस्था से खिलवाड़ अब कांग्रेस की आदत
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 21 सितम्बर 2021,  04:46 PM IST

ढेबर का जवाब- यहां राजनीति न करें





और भी पढ़े : दुखद: मशहूर तमिल अभिनेता और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी ने की आत्महत्या घर पर फंदे से लटका मिला शव

इस मामले में उजागर होते ही भगवान गणेश के अमर्यादित विसर्जन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करना और धर्म के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस की आदत हो गयी है। भगवान गणेश की प्रतिमाओं को कचरे वाली गाड़ी में ले जाना और फेक फेक कर विसर्जित करना करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत कर गया है और नगर निगम रायपुर का यह कृत्य माफी लायक नहीं है। साय ने कहा इस कृत्य पर सरकार को ज़िम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।





और भी पढ़े : वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह में मुंगेली में फोटो प्रदर्शनी

​​​​​​​





और भी पढ़े : नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे कलेक्टर और एसपी

जनता कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
जनता कांग्रेस युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने बयान जारी कर कहा कि रायपुर नगर निगम द्वारा जिस तरीके से गणेश जी की प्रतिमा को कचरा गाड़ी और ट्रक में ढोकर महादेव घाट कुंड में फेका जा रहा है ये बहुत निंदनीय है, इसकी जितनी निंदा की जाय कम है। सरकार यदि ऐसे लोगों के ऊपर कड़ी कार्रवाई न करें तो युवा मोर्चा नगर निगम रायपुर का घेराव कर विरोध जाहिर करेगी।





और भी पढ़े : विधायक रायगढ़ भी रहे साथ

वीडियो देखें क्या था मामला
निगम कर्मचारी ट्रक में भरकर लाए और महादेव घाट कुंड में फेंक दी, महापौर के पहुंचने पर नाराज लोगों ने की नारेबाजी
पूर्व मंत्रियों ने जताया विरोध
पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर नगर निगम को नसीहत देते हुए कहा कि हिंदूओं की आस्था का सम्मान नहीं कर सकते तो अपमान भी नहीं करना चाहिए। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है, श्री राम के ननिहाल में देवी - देवताओं का इस तरीके से अपमान किया जाता है, यह दुखद है। खुलेआम सरकारी तंत्र त्योहारों का मखौल उड़ा रहे हैं।





और भी पढ़े : 11 हितग्राहियों को मिला सुरक्षा उपकरण

​​​​​​​





और भी पढ़े : जिला स्तरीय नोडल अधिकारी और मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण 12 नवम्बर को रायपुर में

महापौर बोले- यहां राजनीति न करें
इस पूरे मामले के सामने आने और हंगामे के बाद अपनी सफाई जारी करते हुए रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने दावा किया कि कचरा गाड़ी में किसी प्रतिमा को नहीं ले जाया गया। कुछ कर्मचारियों ने विसर्जन में लापरवाही बरती हमनें उन्हें काम से निकाल दिया है। मैंने खुद इस मामले को संज्ञान में लिया मैं महादेव घाट के कुंड में गया था लोगों से मुलाकात की, उनकी बातें सुनी। व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इस मामले में कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं, मैं उनसे कहूंगा कि और भी मंच और मौके मिल जाएंगे, इस तरह के मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए





और भी पढ़े : सरकारी नौकरी

नेता प्रतिपक्ष ने घेरा तो महापौर को तीन कर्मचारी हटाने पड़े
नगर निगम रायपुर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे और भाजपा के पार्षद मृत्युंजय दुबे प्रमिताओं के अपमान की खबर पाकर सोमवार की शाम महादेव घाट अस्थाई कुंड पहुंचे। पार्षद बेहद नाराज थे। यहीं महापौर भी उन्हें मिल गए। सभी पार्षदों और आम लोगों ने महापौर को घेर लिया। हंगामा होता देख पुलिस के अफसर भी मोर्चा संभालने लगे। कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी यहां पहुंचकर नाराजगी जाहिर करते दिखे। यहां सभी ने नगर निगम के कर्मचारियों से साफ लहजे में कह दिया कि विसर्जन के दौरान प्रतिमा का किसी भी प्रकार से अपमान नहीं होना चाहिए। प्रतिमाओं को असंवेदनशील ढंग से फेंके जाने को लेकर मौके पर तैनात निगम कर्मियों ने पार्षदों से माफी मांगी। महापौर भीड़ को समझाकर चले गए। कुछ देर बाद रायपुर निगम के अपर आयुक्त ने तीन कर्मचारियों को काम से निकालने का आदेश जारी कर दिया।
मूर्तियों के अपमान के बाद जागा निगम:दैनिक भास्कर की खबर का असर, गणेश मूर्तियों को नदी में फेंकने के मामले में तीन कर्मचारियों को हटाया, महापौर बोले- ठीक करेंगे व्यवस्था





और भी पढ़े : हाल ए विकास

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link