• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
जगदलपुर में महिला के सोने के जेवरात पर किया आसानी से हाथ साफ, 4 दिनों के अंदर पुलिस ने पकड़ा
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 24 सितम्बर 2021,  05:45 PM IST

2 लाख का सोना बरामद





और भी पढ़े : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ

जानकारी के मुताबिक, 20 सितंबर को सुभाष वार्ड में रहने वाली महिला कृष्णा देवांगन के घर अनिल गुप्ता तांबा व चांदी के बर्तन को रासायनिक पदार्थ से साफ कर पहले दिल जीता। फिर बातों-बातों में ही महिला को उलझा कर सोने के जेवरात को चमकाने की बात कही। महिला ठग की बातों में आ गई और उसे अपने कंगन व चेन को चमकाने को दे दिया। ठग ने महिला के सामने सोने के आभूषण को रासायनिक पदार्थ में मिलाकर प्रेशर कुकर में डाला। फिर काफी देर तक उसे साफ करता रहा। मौका पाते ही अपनी चतुराई दिखा कर सोने के जेवरात को पार कर लिया।





और भी पढ़े : जशपुर में भीषण सड़क हादसा





और भी पढ़े : विधायक और महापौर ने हेल्थ कार्ड वितरण किया

प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा कर पानी उबालने को कहा। वहीं 1 से 2 सीटी आने के बाद ही कुकर खोलने को कहा। जिसके बाद खुद मौके से रफू चक्कर हो गया था। कुछ देर बाद जब कृष्णा ने कुकर का ढक्कन खोला और पानी को ठंडा कर देखा तो उसके होश उड़ गए थे। क्योंकि कुकर के अंदर केवल मटमैला पानी ही था ,सोने के जेवरात गायब थे। जिसके बाद महिला ने शोरगुल कर आस-पड़ोस के लोगों को इकठ्ठा किया। वहीं इस मामले की शिकायत पुलिस को की गई।





और भी पढ़े : Nutan Birth Anniversary:





और भी पढ़े : पहुंचने वाले हैं 4 और राफेल

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे, आस-पड़ोस में लगाया पता
जगदलपुर नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, महिला की शिकायत के बाद थाना प्रभारी एमन साहू के साथ मिलकर एक टीम गठित की गई। जिसके बाद मिशन सिक्योर सिटी के वार्ड में जहां-जहां कैमरे लगे हुए हैं उनको खंगाला गया था। आस-पड़ोस के लोगों से बाहरी व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली गई थी। कैमरों की जांच में पुलिस को पश्चिम बंगाल का बाइक का नंबर दिखा। जिससे पता चला कि, बाइक कलकत्ता की है। पुलिस ने बाइक नंबर की पूरी जानकारी इकठ्ठी कर टीम को कलकत्ता भेजा। जहां से ठग अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।





और भी पढ़े : बारिश के कारण मकान ढहने से घायल हुऐ ग्रामीण को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत





और भी पढ़े : चैटिंग खोलेगी भिलाई मर्डर मिस्ट्री

 





और भी पढ़े : थाने में आत्मदाह मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link