• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
बिलासपुर
​​​​​​​शैलेष पांडेय को मिली बुजुर्ग मार्मिक चिट्ठी तो वे मिलने पहुंचे
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 30 सितम्बर 2021,  12:18 PM IST

अनाथ आश्रम में रोते हुए बुजुर्ग ने नगर विधायक से कहा आप मेरी बहू को समझाइए





और भी पढ़े : नाबालिग से रेप में शाहरुख खान गिरफ्तार

खुशी-खुशी शादी की, पर उन्हें यह नहीं पता था कि नव विवाहिता के आने के बाद दोनों का उनके प्रति व्यवहार ही बदल जाएगा। यह सब देखते हुए उन्होंने दोनों से अलग रहने का फैसला किया। बुजुर्ग का बेटा किराने की दुकान चलाता था, पर दुकानदारी में घाटा हो गया। उसने पिता से मदद मांगी तो पिता शंकरराव का मन पसीज गया। वे अपने बुढ़ापे का सहारा मकान को बेचकर उसकी मदद किए। पैसा लेते समय बेटे ने पिता से कहा था कि उसका 5 लाख रुपए का बीमा है। इसकी राशि मिलने पर मकान वाला पैसा लौटा देगा। पिता से मकान बिक्री का पैसा मिलने पर बहू ने नर्स का प्रशिक्षण लिया।





और भी पढ़े : स्कूल का फीस नहीं भरने पर पालकों को कानूनी नोटिस..





और भी पढ़े : अक्षय कुमार की -100सूर्यवंशी-100 15 अगस्त में रिलीज हो सकती है

कुछ दिनों में बुजुर्ग के बेटे का अचानक निधन हो गया। शंकर राव के अनुसार उसकी मृत्यु के बाद बहू का व्यवहार ही बदल गया। उसने पूरा रिश्ता ही खत्म कर दिया। परेशान होकर वे वृद्धाश्रम मसानगंज में आकर रहने लगे। यहां से उन्होंने नगर विधायक शैलेष पांडेय को एक मार्मिक चिट्ठी लिखी और उनके पते पर पोस्ट की। चिठ्ठी पहुंची तो विधायक भावुक हो गए और बुजुर्ग से मिलने वृद्ध आश्रम पहुंचे। विधायक को अपने पास देखकर बुजुर्ग फूट-फूटकर रोने लगे। कहा वे अक्सर बीमार रहते हैं।





और भी पढ़े : शर्तों के साथ ऑफलाईन कक्षाएं संचालन की अनुमति





और भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

उनको दवा पानी के लिए पैसे की जरूरत होती है इसलिए उनका पैसा वापस दिलवा दें। यह भी बताया कि उनकी बहू ने घर का पूरा सामान ही बेच दिया है। बुजुर्ग ने बहू पर पैसे बर्बाद करने का आरोप लगाया। बताया बहू को बीमा का पैसा मिला तो उसने दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति से भी वह अलग रहने वाली है। शादी उसके लिए मजाक बन गया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता का हर बेटा सहारा होता है। बहू पर आरोप लगाया कि बेटे के निधन के बाद वह उनसे मारपीट भी करती थी। इसी वजह से वे आश्रम में रहने के लिए मजबूर हैं। विधायक ने बुजुर्ग को हर संभव मदद करने के लिए आश्वस्त किया है।





और भी पढ़े : GDS Recruitment 2022:डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती





और भी पढ़े : उम्र 40 वर्ष तक

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link