• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
संचालक को होटल से निकालकर जमकर पीटा
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 26 अक्टूबर 2021,  03:41 PM IST

पुलिस पहुंची तब तक भाग निकले बदमाश

सककंडा के सीपत चौक में ताराजी चिकन बिरयानी होटल है। खमतराई रोड स्थित शिवम विहार निवासी धीरेंद्र सिंह बैस उर्फ बाबा ठाकुर इसके संचालक हैं। धीरेंद्र ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे होटल के कर्मचारी किचन समेट रहे थे। उसी समय कार क्रमांक CG 10 V 4244 व कार क्रमांक CG 10 BE 7774 में सवार चार-पांच युवक आए। होटल में जाकर उन्होंने खाना खिलाने की बात कही। इस पर धीरेंद्र व कर्मचारयों ने किचन बंद होने के चलते खाना खिलाने से मना कर दिया। तब युवकों ने जबरिया खाना खिलाने की जिद करने लगे।





और भी पढ़े : सरकारी नौकरी

इस दौरान युवकों ने होटल संचालक को खींच कर बाहर निकाल लिया। फिर धौंस दिखाते हुए गाली-गलौज करने लगे। संचालक के मना करने पर गाली-गलौज करते हुए उन्होंने सरेराह पिटाई शुरू कर दी। इस बीच आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस वहां पहुंची। कार सवार युवक भाग निकले थे।





और भी पढ़े : एकलव्य आवासीय विद्यालय मैनपुर एवं गरियाबंद में अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन आमंत्रित  

 For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs





और भी पढ़े : कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए राजस्व

शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी
शहर में पिछले कुछ दिनों से गुंडागर्दी व गैंगवार की घटनाएं बढ़ गई हैं। युवक देर रात तक शहर में घूमते रहते हैं। युवकों में गैंगवार की स्थिति आए दिन बनती रहती है। इसके चलते पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगा है।





और भी पढ़े : पुलिस और स्थानीय निकायों की टीम करेगी संयुक्त कार्रवाई

पुलिस का दिखा रहे थे धौंस
होटल संचालक का आरोप है कि हमलावर युवकों को किचन बंद होने व होटल का समय समाप्त होने की समझाइश दी गई। इस पर उल्टा उन्होंने पुलिस का धौंस दिखाना शुरू कर दिया। एक युवक ने किसी पुलिसकर्मी से बात भी कराई। इस पर भी संचालक ने उन्हें मना किया। इससे युवक नाराज हो गए और हंगामा मचाते हुए विवाद करने लगे।





और भी पढ़े : अफसरों की बड़ी लापरवाही

Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping





और भी पढ़े : एक महीने में प्रदेश में कोरोना से 3

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link