• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंचा, 6 नवंबर तक और गिरेगा पारा
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 4 नवम्बर 2021,  02:10 PM IST

बस्तर में आज बरसात संभव

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, प्रदेश के दक्षिणी भाग में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। 4 नवंबर को बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया, प्रदेश में 6 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।





और भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने मरार समाज के कार्यक्रम में की थी घोषणा

 For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs





और भी पढ़े : लापरवाही मिलने पर नोटिस

मौसम विभाग के मुताबिक नवम्बर महीने में प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। दिन का तापमान बढ़ता है, लेकिन रात ठंढी होती जाती है। सामान्य तौर पर आसमान साफ रहता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल दिख सकते हैं। नवम्बर में बरसात और तूफान की संभावना कम हो जाती है। इस महीने की औसत बरसात 9.8 मिमी मानी गई है। बरसात भी मुख्यत: चक्रवाती तूफान की वजह से आती है।





और भी पढ़े : मुख्यमंत्री का सारंगढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 सालों में नवम्बर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह 18 नवम्बर 2012 को दर्ज किया गया था। छत्तीसगढ़ में नवम्बर की अब तक की सबसे ठंढी रात 138 साल पहले आई थी। 22 नवम्बर 1883 को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सिय मापा गया था।





और भी पढ़े : मरीजों के परिजनों को नहीं मिल रहा साफ पानी

Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping





और भी पढ़े : सोने-चांदी की चमक बढ़ रही

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link