• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
24 घंटे में 3.3 डिग्री लुढ़का तापमान, सीजन में पहली बार 15.1 डिग्री पर पहुंचा पारा
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 7 नवम्बर 2021,  06:05 PM IST

रात को ठंड महसूस हुई

अक्टूबर से ठंड की शुरुआत मानी जाती है। शुरुआत तो हुई लेकिन बहुत ठंड महसूस नहीं हुई। जबकि प्रदेश में अक्टूबर माह में सबसे ज्यादा कम तापमान बिलासपुर और पेंड्रारोड में ही दर्ज होता रहा है। इस बार ऐसा नहीं हुआ। मानसून की विदाई देर से होने के कारण अक्टूबर में ठंड कम महसूस हुई। केवल एक बार ही पारा 18 डिग्री दर्ज हुआ। इससे ज्यादा नहीं लुढ़का। हालांकि चार बार पारा 18 से 19 डिग्री के बीच रहा। पिछले साल न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री तक लुढ़का था।





और भी पढ़े : सरकारी नौकरी

 For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs





और भी पढ़े : डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा समय सारणी जारी

वहीं अन्य दिन भी तापमान कम था। यानी पिछले साल अक्टूबर में ठंड ज्यादा थी। अक्टूबर के बाद नवंबर में मौसम बदल रहा है। अब शुष्क हवाएं आने लगी है। यही वजह है कि मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। 31 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज हुआ था जो 1 नवंबर को 17.4 डिग्री पर पहुंचा। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 2 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा।





और भी पढ़े : हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण हेतु 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

तीन नवंबर को न्यूनतम तापमान बढ़कर 19.8 डिग्री दर्ज हुआ जबकि अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 30.8 डिग्री पर रहा। 4 नवंबर को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। 5 नवंबर को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 18.4 डिग्री दर्ज हुआ। 6 नवंबर यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रहा पर न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री लुढ़ककर 15.1 डिग्री पर पहुंचा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।





और भी पढ़े : प्रेमी से हुए बच्चे के किए दो टुकड़े

Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping





और भी पढ़े : जस्टिस प्रशांत मिश्रा आयोग ने राज्यपाल को सौंपी रिपोर्ट

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link