• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
सुकमा
4 जवानों की मौत और 3 घायल
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 8 नवम्बर 2021,  09:53 AM IST

छत्तीसगढ़ के सुकमा कैंप की घटना

जानकारी के मुताबिक, घटना कोंटा विकासखंड के ग्राम लिंगनपल्ली स्थित 217 बटालियन कैंप की है। देर रात करीब 3.15 बजे CRPF जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी कैंप में 85वीं बटालियन के जवानों का भी कैंप है। देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। अन्य जवान दौड़ कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद अफसरों को जानकारी दी गई।





और भी पढ़े : दो दिन से रुके विधायकों की नहीं हुई सीनियर लीडर्स से मीटिंग

 For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs





और भी पढ़े : सिंहदेव बोले- वे तो सैलानी बनकर गए थे

कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था आरोपी जवान
घायल 5 जवानों को कैंप से करीब 11 किमी दूर तेलंगाना स्थित भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर इलाज के दौरान 3 जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर देख उन्हें चॉपर से रायपुर रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश या मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण आरोपी जवान ने फायरिंग की। एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था। आरोपी जवान कई दिनों से परेशान था।





और भी पढ़े : 202 पदों पर भर्ती के लिए 2 हजार लोग

घटना में मारे गए जवान बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले
फायरिंग की घटना में मारे गए 2 जवान बिहार के रहने वाले थे, जबकि 1 पश्चिम बंगाल का निवासी था। चौथे जवान को लेकर अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक जवानों में बिहार निवासी धांजी और राजमणि कुमार यादव व पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल के अलावा एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके अलावा जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं।





और भी पढ़े : चीन से भारत को है सबसे बड़ा खतरा; अब अमेरिका

Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping





और भी पढ़े : एक IAS का वादा

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link