परिवार के साथ गए थे पिकनिक मनाने
बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी अपने परिवार के साथ सातधार में पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे। इन दोनों की पत्नी, बच्चे समेत कुल 10 लोग थे। जिन्होंने पहले पुल के नीचे खाना खाया, फिर दोनों कर्मचारी पानी में उतर गए। हालांकि, जिस जगह ये पानी में उतरे वहां का जल स्तर थोड़ा कम था, लेकिन गहराई ज्यादा थी। पानी के बीच भंवर में फंसने की वजह से दोनों डूब गए। इनमें से एक प्रदीप दत्ता (50) और दूसरा संजय राय (45) है। यह दोनों NMDC किरंदुल में पदस्थ थे।
For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs
हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, पति को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए एक महिला ने भी पानी में छलांग लगा दी थी, लेकिन वो भी डूबने लगी। किसी तरह से आस-पास में खड़े ग्रामीणों ने महिला को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों पुरुषों की जिंदगी नहीं बचा पाए। जोर-जोर से चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर पुल के ऊपर खड़े CRPF के जवान भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बारसूर थाना और गोताखोरों को मामले की जानकारी दी।
CM ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, दंतेवाड़ा जिले के बारसूर सातधार पुल के पास इंद्रावती नदी में डूबने से दो लोगों की मृत्यु का बेहद दुःखद समाचार मिला। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग NMDC कर्मचारी थे। ईश्वर शोक संतप्त परिवारजनों को हिम्मत दें। हम सब दिवंगत आत्मओं की शांति की प्रार्थना करते हैं।
कोहरा कम होने पर फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
रविवार की देर रात तक गोताखोर दोनों कर्मचारियों के शवों को ढूंढने की कोशिश करते रहे। लेकिन अंधेरा होने की वजह से ज्यादा दूरी तक गोताखोर नहीं पहुंच पाए। जिससे दोनों कर्मियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। दंतेवाड़ा की DSP आशारानी ने बताया कि,सोमवार की सुबह जब कोहरा थोड़ा कम हुआ तो एक बार फिर से शव को ढूंढने की कोशिश शुरू की गई।
Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping
Chief Editor
News Valley 24
Unit of Pitambara Media House Proprietor : Bhola Shankar Mahobia Aashirwad Palace, Balod Road Haldi, Rajnandgaon, Chhattisgarh, India, 491441
+91-9303050009
tonewsvalley24@gmail.com
Copyright © News Valley24 ©2022 All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment