रात को ड्यूटी पर जाने से पहले सोते देख बरसा दी गोलियां
बताया जा रहा है कि, रविवार-सोमवार की रात रितेश की कैंप में संतरी की ड्यूटी लगी थी। रात करीब 3 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहा था। इस समय बैरक में मौजूद अन्य जवान गहरी नींद में सोए हुए थे। रात लगभग 3:15 मिनट पर रितेश ने अपनी सर्विस रायफल AK-47 उठाई और बैरक के गेट पर खड़े होकर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।
इस दौरान उसने सामने की तरफ सोए कुल 7 लोगों को तो गोलियों से भून दिया, लेकिन पीछे की तरफ सोए 2 जवानों तक गोलियां नहीं पहुंच सकी। उन्होंने किसी तरह से खाट के नीचे छिप कर अपनी जान बचाई।
For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs
ड्यूटी पर तैनात जवान पहले पहुंचे, छुड़वाई गन
इस घटना के समय कैंप के बाकी जवान सोए हुए थे। कुछ जवान कैंप के चारों तरफ ड्यूटी पर तैनात थे। वहीं अचानक गोलियों की आवाज सुनकर ड्यूटी में तैनात जवान सबसे पहले मौके पर पहुंचे, उन्होंने किसी तरह समझाश देकर रितेश के हाथों से गन नीचे रखवाई। अन्य जवानों की नींद खुली तो वे नक्सल अटैक हुआ है सोच कर मोर्चा संभालने के लिए हड़बड़ा कर उठे।
जब पता चला कैंप के अंदर ही जवानों के बीच घटना हुई है तो सभी एका एक इकट्ठा होना शुरू हुए। जिसके बाद इस घटना की जानकारी CRPF के बड़े अधिकारियों को दी गई। फिलहाल पुलिस और CRPF के अधिकारियों की तरफ से इन बातों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
घर जाने के लिए करवा रखा था रिजर्वेशन
बस्तर IG सुंदरराज पी ने जानकारी देते हुए बताया कि, जवान की छुट्टी भी स्वीकृत हो चुकी थी। रितेश 13 तारीख को अपने घर बिहार जाने वाला था। घर जाने के लिए उसने पहले से ही रिजर्वेशन भी करवा लिया था। इस लिए छुट्टी न मिलने की वजह से उसने इस तरह का कदम उठाया होगा यह नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल रितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके पास मौजूद सारे दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है।
बैरक में चारों तरफ पसरा पड़ा है खून
इस घटना के बाद बैरक में चारों तरफ खून पसरा पड़ा है। बैरक के अंदर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इस घटना में जिन चार जवानों की मौत हुई है वे बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। इधर 2 घायल जवानों का रायपुर में इलाज चल रहा है जबकि एक भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती है।
Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping
Chief Editor
News Valley 24
Unit of Pitambara Media House Proprietor : Bhola Shankar Mahobia Aashirwad Palace, Balod Road Haldi, Rajnandgaon, Chhattisgarh, India, 491441
+91-9303050009
tonewsvalley24@gmail.com
Copyright © News Valley24 ©2022 All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment