• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
राजनंदगांव
खाड़ी में बने सिस्टम से बारिश की आशंका, किसानों की बढ़ी फिक्र
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 12 नवम्बर 2021,  10:19 AM IST

अगले दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक अवदाब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसके असर से 12 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने व गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वर्षा का मुख्य क्षेत्र दक्षिण छग रह सकता है। लेकिन बदले सिस्टम का असर गुरुवार को जिले में भी देखने को मिला। जिले के कई हिस्सों में पूरे दिन बादल छाए रहे। अगले दो दिन भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।





और भी पढ़े : हैदराबाद में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

 For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs





और भी पढ़े : विधायक के साथ कोतवाली पहुंचा कांग्रेस नेता

कटाई व कोठार में रखी फसल को लेकर चिंता
दिवाली के बाद से जिलेभर में फसल की कटाई तेजी से जारी है। वहीं जल्द पकने वाली किस्म के धान कटकर किसानों के कोठारों में पहुंच गया है। अगर इस दौरान बारिश हुई तो बड़ा नुकसान हो सकता है। इसे लेकर किसानों में भी चिंता बनी हुई है। कट चुके धान की सुरक्षा तो जैसे तैसे की जा सकती है, लेकिन खेतों में कटाई के लिए शेष फसल की क्वालिटी पर बुरा असर पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जल्द से जस्द शुरू की जानी चाहिए।





और भी पढ़े : रायगढ़/ जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा कलेक्टर के आदेश को रोकते हुए मौखिक उपस्थिति दर्ज करा कर 2 वर्षों से वेतन आहरण कर गंभीर आर्थिक अनियमितता उजागर

तापमान में बदलाव नहीं, बढ़ सकती है ठंड
बदले मौसम का असर तापमान में कुछ खास नहीं पड़ने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में वृद्धि की संभावना भी कम है। ऐसे में तापमान स्थ्रिर बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर रहा। अगले कुछ दिनों तक भी तापमान इसी के आसपास स्थिर रह सकता है। इसके बाद ठंड में बढ़ोतरी होगी। इससे परेशानी बढ़ सकती है।





और भी पढ़े : WTC FINAL IND vs NZ Day 5 UPDATES:

Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping





और भी पढ़े : क्रिकेट चैंपियनशिप

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link