• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
चित्रकूट के रामघाट पर महिलाओं से संवाद करेंगी प्रियंका
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 17 नवम्बर 2021,  02:23 PM IST

कामदगिरी की परिक्रमा और मंदिरों के दर्शन भी कार्यक्रम में

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर तीन बजे बांदा से चित्रकूट के मध्य प्रदेश वाले हिस्से में पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी प्रयाग से सड़क मार्ग से होते हुए चित्रकूट के रामघाट पहुंचने वाली हैं। यहां कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं...अभियान के तहत एक सभा है। इसके लिए मंदाकिनी नदी के रामघाट पर मंच की व्यवस्था की गई है। बाद में दोनों नेता कामदगिरी भगवान के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर जाएंगे।





और भी पढ़े : जन संवाद में सुरेंद्र सिंह को मिली ट्राई सायकिल

 For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs





और भी पढ़े : 8 व 10 अगस्त को रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन का होगा आयोजन

बताया जा रहा है, उनके कामदगिरी परिक्रमा का भी कार्यक्रम है। पांच किलोमीटर के इस परिक्रमा परिपथ में ही चित्रकूट के सभी प्रमुख मंदिर आते हैं। मान्यता है कि कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा से कामनाएं पूरी होती हैं। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से खजुराहो पहुंचेंगे। वहां से विशेष विमान से देर शाम तक रायपुर आएंगे। मुख्यमंत्री की यह उत्तर प्रदेश यात्रा मंगलवार से शुरू हुई है।





और भी पढ़े : समस्या बताने पर BJP पार्षद के बेटों ने पीटा

बांदा में बैठकों का दौर चला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को खजुराहो-कालिंजर होते हुए बांदा पहुंचे थे। वहां उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी आदि के साथ स्थानीय कांग्रेस नेताओं-पदाधिकारियों की बैठक ली। चुनावी समीकरणों पर चर्चा हुईं। प्रियंका गांधी की 23 को बांदा में प्रस्तावित प्रतिज्ञा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा भी हुई।





और भी पढ़े : भूपेश बघेल बोले- केंद्रीय मंत्रियों का घमंड सातवें आसमान पर

पूर्वांचल के साथ बुंदेलखंड पर जोर
यूपी की राजनीति में पूर्वांचल और बुंदेलखंड का इलाका काफी अहमियत रखता है। ऐसे में कांग्रेस का जोर पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ बुंदेलखंड पर भी है। इस अंचल के सात जिलों झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में विधानसभा की 19 सीटें हैं। फिलहाल सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है। लोकसभा की चार सीटों पर भी भाजपा काबिज है। ऐसे में राजनीतिक दृष्टि से पथरीली इस जमीन पर कांग्रेस को लीड दिलाने के लिए रणनीतिकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते।





और भी पढ़े : ऑस्‍ट्रेलिया में गरज रहे भारत

बुंदेलखंड साधने UP रवाना हुए CM भूपेश:23 को बांदा में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा और जनसभा, इसकी तैयारी का लेंगे जायजा





और भी पढ़े : जापान और अमेरिका के युद्धपोत

Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping





और भी पढ़े :

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link