• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
माओवादियों के शहरी नेटवर्क के कई सदस्यों के गिरफ्तारी की खबर
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 19 नवम्बर 2021,  12:33 PM IST

बस्तर में मचाया था आतंक

बताया जा रहा है, NIA ने सबसे पहले प्रकाशम जिले में कवि और विप्लव रचयितला संघम के नेता जी. कल्याण राव के घर पर छापेमारी की। NIA ने कल्याण राव के पास से नक्सली साहित्य भी जब्त किया है। कल्याण राव, प्रतिबंधित भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी के सदस्य अक्कीराजू हरगोपाल उर्फ रामकृष्ण का करीबी है। अक्कीराजू की इसी साल 14 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के जंगल में किडनी संबंधी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। रामकृष्ण की शादी कल्याण राव की साली से हुई थी।





और भी पढ़े : एसएलआरएम सेंटर में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कर मनाया

 For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs





और भी पढ़े : राहुल गांधी का पीएम पर निशाना

दोनों ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ साल 2004 में हुई नक्सलियों की वार्ता में हिस्सा लिया था। NIA ने वकील और महिला संघ की नेता अन्नपूर्णा के घर पर भी छापा मारा है। इन स्थानों से नक्सली साहित्य, प्रतिबंधित दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किये गये हैं। NIA ने देर शाम बताया है, यह छापेमारी हैदराबाद, रचकोण्डा, मेडक, प्रकाशम, विशाखापट्‌टनम, विजयवाड़ा और नेल्लौर में हुई है। NIA मार्च 2021 से इस मामले की जांच कर रही है।





और भी पढ़े : प्लान बना रहे हैं सेविंग्स अकाउंट खुलवाने का

जुलाई 2019 में हुई थी मुठभेड़
NIA ने केस का जो विवरण दिया है उसके मुताबिक यह 28 जुलाई 2019 को बस्तर के नगरनार थाना क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ से जुड़ा है। इसमें छत्तीसगढ़ की DRG, STF और CRPF की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। इसमें छह नक्सली और एक नागरिक की मौत हुई।





और भी पढ़े : राउत 22 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में

पहली FIR नगरनार थाने में
बताया गया, इस मामले की पहली FIR घटना के तुरंत बाद नगरनार थाने में दर्ज हुई थी। मार्च 2021 में NIA ने रायपुर में दोबारा इस मामले को दर्ज किया। इसके बाद जांच शुरू हुई। इस मामले में यह पहली बड़ी छापेमारी है।





और भी पढ़े : कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने व किसानों के कल्याण में भा.कृ.अनु.प. की भूमिका महत्त्वपूर्ण-श्री तोमर

Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping





और भी पढ़े : अंतिम दिन दूरस्थ खरीदी केन्द्र कुन्नी में 5 किसानों ने बेचा 505 क्विंटल धान

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link