• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर कहता-मैं इनका करीबी
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 21 नवम्बर 2021,  02:55 PM IST

फिर लेता था पैसे, अपने गार्ड से भी ठगे 9.5 लाख

सकरी क्षेत्र के दीनदायल आवास कॉलोनी निवासी मो. अकबर खान (45) निजी सुरक्षाकर्मी का काम करता है। दो साल पहले वह तालापारा निवासी समीर खान के यहां काम करता था। समीर खान दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं से मिलता था और उनके साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया में वायरल करता था। 2019 में समीर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी से भी मिलने गया था। वह अपने साथ अकबर को भी दिल्ली ले गया। अकबर को लगा कि बड़े नेताओं से उसका संबंध है तो वह अपने रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी लगवाने की गुजारिश करने लगा।





और भी पढ़े : वैक्सीन उपलब्ध नही रविवार 01 अगस्त को नही होगा टीका

 For Beauty Products Click Here | Click For Latest Fashion | Click For Latest Mobiles | Click For Jobs





और भी पढ़े : हादसा:- वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

समीर ने उसे रेल मंत्री पीयूष गोयल व सुरेश प्रभु से भी करीबी संबंध होने की बात कही और उसके रिश्तेदारों को रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर अकबर ने अपने साले रेयान खान और बिहार के विक्रमगंज जिला रोहताश के रिश्तेदार औरंगजेब की नौकरी लगाने की बात कही। अकबर ने रिश्तेदारों से साढ़े नौ लाख रुपए लेकर समीर को दे दिया। बाद में 2020 में समीर ने उनके रिश्तेदारों की नौकरी नहीं लगवाई। इस पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो समीर टालमटोल करने लगा। आखिरकार अकबर ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने आरोपी समीर खान के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार करेंगे।





और भी पढ़े : एक की मौत

कई बेरोजगारों को लगाया है चूना
अकबर ने पुलिस को बताया कि आरोपी समीर खान केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों और बड़े नेताओं के करीबी होने का दावा करता था। बेरोजगार युवकों को भरोसे में लेने के लिए वह फोटो भी दिखाता था। इस तरह से वह धरमजयगढ़ सहित आसपास के कई बेरोजगार युवकों को लाखों रुपए का चूना लगा चूका है।





और भी पढ़े : एक गंभीर

साथ घूमने वाला अकबर भी बन गया है आरोपी
अकबर ने पुलिस को बताया कि उसकी नौकरी करते-करते वह साथ में घूमता था। लिहाजा, वह भी धोखाधड़ी का आरोपी बन गया है। उसने बताया कि समीर ने दिल्ली में रहने वाली आसमा खातून और अताउल्ला खान को भी सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर नौ लाख रुपए लिए हैं। इसकी शिकायत दिल्ली में की गई है और मामला न्यायालय में चल रहा है। इस मामले में अकबर भी आरोपी है।





और भी पढ़े : धमतरी जिले में अब तक कोविड 19 के 26 हजार 499 मरीज हुए स्वस्थ

थाने में किया समझौता, बैंक में चेक हो गया बाउंस
करीब साल भर पहले भी अकबर ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। उस दौरान पुलिस ने आरोपी समीर को थाने बुलाया था। उस समय समीर ने अकबर के रिश्तेदारों को 18 लाख रुपए के चेक दिए थे। चेक बाउंस हो जाने के बाद पीड़ित ने समीर को इसकी जानकारी देकर अपने रुपए वापस मांगे तब वह टालमटोली करने लगा। अब अकबर ने समीर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।





और भी पढ़े : पिपरहट्ठा में विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर को पुनः स्थापित कर विद्युत सप्लाई बहाल

Click For Indian Fashion | Click For Web Hosting | Click ForIndian Collections | Click ForOnline Shopping





और भी पढ़े : स्पेशल जनरल मीटिंग BCCI की आज

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link