• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
कांग्रेस ने भिलाई के 70 वार्डों में तय किए प्रत्याशी
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 2 दिसम्बर 2021,  12:14 PM IST

पार्टी ने 24 महिलाओं को भी बनाया उम्मीदवार; अब चरोदा नगर निगम ही बाकी

प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए कांग्रेस चुनाव समिति की तीन बैठकें हो चुकी हैं। रविवार को हुई पहली बैठक में पार्टी के आंतरिक सर्वे के नतीजों पर शुरुआती चर्चा हुई थी। मंगलवार दोपहर बाद से रात तक चली बैठक में अधिकतर वार्डों में प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए, लेकिन बिरगांव, रिसाली, भिलाई और भिलाई चरोदा नगर निगमों के कुछ वार्डों में विवाद की स्थिति बन रही थी।





और भी पढ़े : भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस ने मंगलवार रात केवल दो नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों के प्रत्याशी घोषित किए। बुधवार शाम को चुनाव समिति की तीसरी बैठक हुई। इसमें विवाद वाले वार्डों में हुए दोबारा सर्वे के नतीजों पर चर्चा हुई। देर रात बिरगांव और रिसाली नगर निगम के उम्मीदवार घोषित किए गए। वहीं आधी रात के करीब भिलाई नगर निगम के सभी 70 वार्डों से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई।





और भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में कल मिले सभी मरीजों में ओमिक्रॉन की आशंका

प्रदेश के 15 शहरों में आम चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 3 दिसम्बर तय है। 20 दिसम्बर को यहां मतदान होना है। 23 दिसम्बर को मतगणना के बाद विजेता की घोषणा हो जाएगी।





और भी पढ़े : आईआईटी बॉम्बे देगी आजीविका गतिविधियों के लिए तकनीकी विकास में सहयोग

कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है भिलाई
इस बार जिन चार नगर निगमों में चुनाव हाे रहा है, उनमें से तीन दुर्ग जिले में ही हैं। यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का गृह जिला है। भिलाई नगर निगम में तो कांग्रेस के महापौर और उसकी परिषद रही है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव यहां से महापौर रहे हैं। ऐसे में इस नगरीय निकाय पर कब्जा बरकरार रखना कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।





और भी पढ़े : पीएम जनऔषधि केंद्र में बेची जा रही

इन शहरों में हो रहा है आम चुनाव
प्रदेश के 15 शहरों में आम चुनाव कराया जा जा रहा है। इनमें नगर पालिक निगम बिरगांव, भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा का चुनाव मुख्य है। उसके अलावा नगर पालिका सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल और खैरागढ़ में नई शहरी सरकार चुना जाना है। प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम नगर पंचायतों में भी आम चुनाव होगा।





और भी पढ़े : पंजाब नेतृत्व परिवर्तन 2024 की बड़ी रणनीति का एक छोटा सा हिस्सा

इन शहरों में पार्षदों का उपचुनाव
इन्हीं तारीखों पर कुछ शहरों में वार्डों का उपचुनाव के लिए नामांकन जारी है। उपचुनाव वाले शहरों में बिलासपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव नगर निगम भी शामिल है। उसके अलावा गोबरा नवापारा, थान-खम्हरिया, बेमेतरा, कोंडागांव और बड़े बचेली नगर पालिका में उपचुनाव होना है। नगर पंचायत बसना, कुरूद, मगरलोड, उतई, देवकर और केशकाल के वार्डों में भी उपचुनाव सम्पन्न कराए जाने हैं।





और भी पढ़े : मिसल अभिलेखों का इन्डेक्सिंग एवं बारकोडिंग कार्य हेतु15 जून तक निविदा प्रस्ताव आमंत्रित

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link