• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
जामुल नगर पालिका...BJP से अध्यक्ष तय
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 3 दिसम्बर 2021,  10:12 AM IST

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर को फिर टिकट; देर रात तक सभी दावेदारों की सूची जारी

इधर कांग्रेस द्वारा टिकट जारी करने के बाद जामुल में जमकर बवाल हुआ। इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम में बदलाव कर संशोधित लिस्ट जारी की। पीसीसी के महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने लेटर पैड से संशोधित आदेश जारी कर वार्ड-7 लीला चौरा से अश्वनी साहू के स्थान पर ललिता पटेल को और वार्ड'1 एसीसी कॉलोनी वार्ड में शैलेष प्रसाद के स्थान पर एमआर सिद्दीकी को पार्षद प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद भी कांग्रेस की सूची में कई तरह के आरोप लग रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उसने महिलाओं को अधिक संख्या में टिकट दे दिया, तो कुछ अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगा रहे हैं। इस सबके बीच जनता को तय करना है कि वह अपनी फानल मोहर किसके नाम पर लगाती है।





और भी पढ़े : इजराइली ताकत

रिसाली को लेकर भाजपा ने जारी की पेंडिंग वार्डों के प्रत्याशियों की सूची





और भी पढ़े : केंद्र ने छत्तीसगढ़ के वैक्सीनेशन पोर्टल आंकड़ों को शामिल ही नहीं किया

भाजपा ने रिसाली निगम के 40 में से 36 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कल कर दी थी। शेष 4 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची भी गुरुवार को जारी कर दी गई है। जारी सूची के तहत वार्ड'2 से मरोदा सेक्टर पश्चिम में तारा साहू को पार्टी ने मैदान में उतारा है। यहां तारा का मुकाबला कांग्रेस की सनीर साहू से होगा। इसी तरह वार्ड-22 मैत्रीकुंज से रमा साहू, वार्ड-23 प्रगति नगर रिसाली से धर्मेंद्र भगत और वार्ड-27 मैत्री नगर रिसाली से राजेंद्र यादव को टिकट दी गई है।





और भी पढ़े : महिला बोली-400 रुपए का पेट्रोल डलवाया था

भिलाई निगम के शेष वार्डों की सूची भाजपा ने की जारी





और भी पढ़े : डाला गया सिर्फ 50 का

भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों में शेष 13 वार्डों में से 10 वार्ड की सूची भाजपा ने जारी कर दी है। गुरुवार देर रात जारी की गई सूची में वार्ड 1 जुनवानी से राकेश धनकर, वार्ड 3 मॉडल टाउन से रमेश साहू, वार्ड 7 राधिका नगर से रमेश श्रीवास्तव, वार्ड 18 कांट्रैक्टर कालोनी से उत्तम कुमार साव, वार्ड 33 संतोषीपारा से शैलजा राजू, वार्ड 52 सेक्टर तीन कोलेश्वर साहू, वार्ड 57 सेक्टर 4 से प्रवीण विस्वाल, वार्ड 60 सेक्टर 5 पश्चिम से सूर्यकांत देवांगन, वार्ड 64 सेक्टर 10 सिविक सेंटर से उपासना साहू, वार्ड 65 सेक्टर 10 से रीता यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड 2, वार्ड 19 और वार्ड 63 के नाम को लेकर बैठक चल रही है। देर रात तक उसे भी जारी कर दिया जाएगा।





और भी पढ़े : CCTV में जेब में नोट डालते दिखा कर्मचारी

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link