• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
फुटबॉल चैंपियनशिप 2021-22
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 8 दिसम्बर 2021,  11:07 AM IST

यूथ ब्वॉयज ने रोवर्स को हराकर फाइनल में किया प्रवेश, अब बीएमवाय से होगी भिड़ंत

दोनों टीमों ने पहले हाफ में रक्षात्मक खेल खेला। इसकी वजह से मध्यांतर तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद यूथ ब्वॉयज की टीम ने अपनी रणनीति बदली। रक्षात्मक खेल के साथ आक्रामक खेल भी खेला। इसके फायदे भी मिले। 46वें मिनट में यूथ ब्वॉयज को गोल करने का मौका मिला। टीम के तरुण ने शानदार मैदानी शॉट खेलकर गोल किया। रोवर्स की टीम ने भी प्रति आक्रमण किया।





और भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने स्वसहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने किए गए नवाचार की प्रशंसा की

ठीक 8 मिनट बाद 54वें मिनट में यूथ ब्याज के गोली को छकाते हुए गोल कर दिया। इस तरह स्कोर 1' से बराबर हो गया। इसके बाद यूथ ब्वॉयज की टीम ने अपना आक्रमण तेज कर दिया। टीम के तरुण ने 63वें और 69वें मिनट में लगातार गोल किए। इस तरह उन्होंने अपनी हैट्रिक की और टीम के लिए तीन गोल किए। इस तरह यूथ ब्वॉयज ने 3' की बढ़त ले ली। 92वें मिनट में गिरी ने भी शानदार गोल कर दिया। इस तरह रोवर्स क्लब की टीम को 4' से पराजित किया। मैच के रैफरी वी. ईश्वर राव, रवींद्र कुमार, कुणाल निषाद और राहुल राज थे। पोस्टिंग इंचार्ज एसडी बर्मन थे। फाइनल मैच 9 दिसंबर गुरुवार को दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।





और भी पढ़े : सरकारी नौकरी

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link