• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
ठेकेदार के बंगले में लाखों की चोरी
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 12 दिसम्बर 2021,  05:59 PM IST

नौकर को छोड़ गया था बहन से मिलने, दो दिन बाद वह गया, उसी रात टूटा घर का ताला

नेवई पुलिस के मुताबिक आदित्य सराफ का मकान रिसाली प्रियंका नगर में है। वह पेशे से ठेकेदार है। 8 दिसम्बर की सुबह आदित्य अपनी बेटी मिलने उसके ससुराल जांजगीर चांपा गया हुआ था। घर पर कोई नहीं होने से उसने घर की देखरेख की जिम्मेदारी अपने यहां मालिश करने वाले नौकर युवराज यादव (32) को सौंपी थी। नौकर ने दो दिन तक तो रात में घऱ जाकर वहां की रखवाली की, लेकिन 10 दिसंबर को वह रात में सोने के लिए आदित्य के घऱ नहीं गया। युवराज का कहना है कि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते वह रात में अपने घर पर ही सोया था।





और भी पढ़े : ​​​​​​​बेमेतरा को CM भूपेश बघेल समर्पित करेंगे 477 करोड़ के विकास कार्य

11 दिसम्बर को युवराज की पत्नी आदित्य के बंगले गार्डन में पानी डालने गई थी। उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर उसने तुरंत युवराज को फोन लगाकर जानकारी दी। युवराज भी तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने मामले की जानकारी नेवई पुलिस को दी है। पुलिस ने आदित्य सराफ से बात की तो पता चला कि उसे घर से सोने चांदी के गहने सहित कुछ नगदी मिलाकर दो से ढाई लाख का सामान था। पुलिस शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।





और भी पढ़े : Bank Jobs 2024: इस बैंक ​में निकली बंपर पदों पर भर्तियां

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link