• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
गोल्डन बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज कराया अपना नाम
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 13 दिसम्बर 2021,  12:01 PM IST

ओलंपिक व सांई में भी नहीं हो सका सिलेक्शन, नहीं मानी हार, बनाया 6 घंटे तक तालाब में तैराकी का रिकॉर्ड

  • 10.55 सुबह के समय तैरना शुरू किया।
  • 4.55 शाम तक लगातार सिर्फ तैरता रहा।
  • 3000 से अधिक ग्रामीण व अन्य मौजूद रहे।

तीन साल पहले शुरू कर दी थी तैयारी अब जाकर मिल पाई सफलता
गोल्डन बुक में नाम दर्ज कराने के लिए ईश्वर और उनके कोच ने तीन साल पहले तैयारी शुरू कर दी थी। हर दिन 7 से 8 घंटे तक तैरने का अभ्यास करते। पिछले तीन महीने से तैयारी जोरों पर की। इसके बाद गोल्डन बुक वालों के पास अपना दावा प्रस्तुत किया। ईश्वर की आयु अभी 17 साल है और लगातार तैरने का पुराना रिकार्ड 4 घंटे का था। इसकी वजह से ईश्वर को 6 घंटे तैरने को कहा गया।





और भी पढ़े : जारी आदेश

राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा में जीते 3 स्वर्ण पदक, हर जगह मिली प्रशंसा
पिछले दिनों जगदलपुर में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता हुई। इसके 1500 मीटर फ्री स्टाइल समेत तीन इवेंट में ईश्वर ने स्वर्ण पदक जीते। उनका गोल्डन बुक में नाम दर्ज होते हुए देखने के लिए आयोजन स्थल पर 3 हजार से अधिक दर्शक उपस्थित थे। ईश्वर पहले 3 स्वर्ण पदक जीत चुका है। ओलंपिक व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सांई) में चयन नहीं होने से वह निराश थी। इसी से उबरते हुए तैराकी का निर्णय लिया।





और भी पढ़े : बिजली कंपनी की भर्ती परीक्षा 21 फरवरी से

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link