• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 13 दिसम्बर 2021,  02:29 PM IST

पार्सल लेकर पहुंचे फूड डिलीवरी ब्वॉय ने मांगे पैसे तो चाकू से वार

देवेंद्र नगर सेक्टर-3 के एक युवक ने शनिवार दोपहर का भोजन का आर्डर दिया था। अंतर्यामी लोकेशन ट्रैक करते हुए देवेंद्र नगर पहुंचे। उसने ऑर्डर देने वाले युवक को कॉल किया। दो युवक उसके पास आए। उन्होंने पार्सल लेने से मना किया। उन्होंने कहा कि ऑर्डर कैंसिल कर दिया है। अंतर्यामी ने ऑनलाइन सिस्टम देखा और बताया कि उनका ऑर्डर अब तक कैंसिल नहीं हुआ है। एप में जाकर ऑर्डर कैंसिल करना था, लेकिन उन्होंने देरी कर दी है। उन्हें पार्सल लेना होगा और पेमेंट करना होगा। दोनों युवकों ने पेमेंट करने से मना कर दिया।





और भी पढ़े : शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया

इसी बात पर उनके बीच विवाद हुआ। दोनों युवकों ने अंतर्यामी के साथ जमकर पिटाई की। उसका पार्सल वाला बैग फेंक दिया। एक युवक ने चाकू निकाला और अंतर्यामी के जांघ में दो बार वार किया। उसके बाद भाग निकले। युवक ने अपनी कंपनी में फोन करके घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही है। ऑर्डर देने वाले आरोपी का फोन बंद है। पुलिस उसका कॉल डिटेल निकाल रही है। पुलिस के अनुसार दाेनाें युवक देवेंद्र नगर के रहने वाले है। आसपास वालाें की मदद से दाेनाें की पहचान की कोशिश की जा रही है।





और भी पढ़े : बाद में दूसरी लड़की से विवाह किया

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link