• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठंड
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 18 दिसम्बर 2021,  02:32 PM IST

अंबिकापुर-पेंड्रा से ज्यादा ठंडा जगदलपुर-नारायणपुर; 19 से 21 दिसंबर तक बस्तर-सरगुजा संभाग के जिलों में रहेगा घना कोहरा

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। यह नारायणपुर कृषि विज्ञान केंद्र में रिकॉर्ड किया गया। दंतेवाड़ा कृषि विज्ञान केंद्र ने 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के जगदलपुर केंद्र ने 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया है। वहीं बीजापुर कृषि विज्ञान केंद्र में 10.2 और कांकेर केंद्र में 11.1 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान रहा है। यह सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे है।





और भी पढ़े : 7वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी

इसके उलट अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह एक दिन पहले के तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है, जबकि सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस गर्म है। पेण्ड्रा में भी शुक्रवार-शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह एक दिन पहले के न्यूनतम तापमान से 1.1 डिग्री और सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।





और भी पढ़े : क्या टीम इंडिया में बढ़ा मनमुटाव

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अभी उत्तर-पूर्व से हवा आ रही है। अब उत्तर से ठंडी हवाएं आनी शुरू होंगी। इसके प्रभाव से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से में सुबह के वक्त घना कोहरा हो सकता है। रविवार 19 से 21 दिसंबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह से ही घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में कोहरा दिन में जल्दी छंट जाएगा, जबकि बस्तर-सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरा दोपहर तक रह सकता है।





और भी पढ़े : स्वरोजगार के लिए इच्छुक आवेदकों से 20 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

रायपुर में सामान्य से अधिक तापमान, मैदानों में दुर्ग सबसे ठंडा





और भी पढ़े : नवाचारों को प्रोत्साहन के उद्देश्य से आर्थिक सहायता हेतु आवेदनों का आमंत्रण

राजधानी रायपुर के तीन केंद्रों से अलग-अलग तापमान मापे गए हैं। हांलाकि यह सामान्य न्यूनतम तापमान से अधिक ही हैं। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। माना हवाई अड्‌डे पर यह 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है।





और भी पढ़े : CBSE के 10वीं के रिजल्ट पैटर्न में एक्सपर्ट्स ने बताईं खामियां

वहीं कृषि विज्ञान केंद्र लाभांडी में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह एक दिन पहले के तापमान से .5 डिग्री अधिक गर्म है। दुर्ग के दो अलग-अलग केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 11.6 और 11.1 मापा गया है। यह सामान्य से 1.7 से 2 डिग्री तक कम है।





और भी पढ़े : शासकीय कार्यालयों में लेखन सामग्री क्रय करने निविदा 5 मई तक आमंत्रित

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link