• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
बिलासपुर
कर्ज से परेशान था, इसलिए सुसाइड कर लिया
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 20 दिसम्बर 2021,  12:54 PM IST

कर्जदारों के डर से महाराष्ट्र भागना चाहता था, दोस्तों ने रोका तो उनके ही घर में लगाई फांसी

जानकारी के अनुसार जांजगीर के रानी बरछा में रहने वाले संस्कार राठौर पिता भानू प्रताप राठौर (20) कॉलेज में पढ़ाई करता था। उसके पिता भानूप्रताप जांजगीर नगर पालिका में कार्यालय सहायक हैं। वह बीते 17 दिसंबर से अपने घर से बिना बताए गायब था और सरकंडा के अशोकनगर में अपने दोस्त अखिल कुरैशी व राजीव बंजारे के रूम में था।





और भी पढ़े : ठिठुरी संस्कारधानी

दरअसल, छात्र संस्कार जुआ-सट्‌टे की लत में पड़ गया था और कई लोगों से कर्ज लिया था। कर्जदार उसे परेशान करते थे। जिससे डर कर वह छिप रहा था। वह महाराष्ट्र के गोंदिया जाने के फिराक में था। उसके दोस्तों ने उसे समझाइश देकर रोक लिया और रविवार सुबह 11 बजे उसे कमरे में छोड़कर टिकट कैंसिल कराने के लिए रेलवे स्टेशन गए थे।





और भी पढ़े : नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन 05 सितम्बर तक आमंत्रित

रविवार दोपहर 12 बजे दोनों दोस्त वापस रूम आए, तब अंदर से दरवाजा बंद था। पहले उन्होंने आवाज लगाई। अंदर से कोई आहट नहीं आने पर दरवाजा को धक्का देकर खोला, तब संस्कार फांसी के फंदे पर लटक रहा था। दोनों ने मिलकर आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा। लेकिन, तब उसकी मौत हो चुकी थी। युवकों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और परिजन को सूचना दी।





और भी पढ़े : डिवाइडर का काम शुरू

शोकपत्र बांटने निकला था
इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि संस्कार 17 दिसंबर की सुबह रिश्तेदार के दशगात्र का शोक पत्र लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया और उससे संपर्क भी नहीं हो सका। इससे परेशान होकर उन्होंने जांजगीर के कोतवाली थाने में सूचना दी थी। जिस पर उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।





और भी पढ़े : सरकारी नौकरी

पिता के खाते से भी निकाला था रकम
पुलिस की शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि युवक जुआ और सट्टे में दांव लगाता था। इसके चलते वह कई लोगों से कर्ज भी लिया था। कर्ज बढ़ने के बाद वह परेशान था। उसने अपने पिता के खाते से भी 80 हजार रुपए निकाल लिया था। पुलिस उसके परिजन व मोबाइल की जांच कर मामले की जानकारी जुटा रही है।





और भी पढ़े : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल बोले- राज्य सरकार ने एंटिजन किट खरीद में 20 करोड़ का घोटाला किया

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link