• +91-9303050009
  • tonewsvalley24@gmail.com
ओस की बूंदों से जालों में बना हार
  • Written by - News Valley24 Desk
  • Last Updated: 22 दिसम्बर 2021,  01:32 PM IST

शीत का शृंगार; ठंड और बढ़ी, बर्फीली हवा की चपेट में बस्तर, रायपुर-बिलासपुर समेत मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से 4डिग्री कम

जशपुर के डूमरबहार इलाके में पारा 3.5 डिग्री पर पहुंचा तथा सुबह घास-पत्तों पर ओस की लटें जमी मिलीं। कोरिया में भी पारा 4 डिग्री के करीब है। कायदे से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है, हालांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जहां पारा सामान्य से 5 डिग्री कम है, उनके अलावा बाकी स्थानों पर तकनीकी तौर पर शीतलहर घोषित नहीं की जा सकती। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी तेज ठंड जारी रहने के आसार जताए हैं। प्रदेश में पिछले तीन दिन से बस्तर ही ज्यादा ठंडा नहीं था, लेकिन सोमवार देर रात से वहां भी ठंड बढ़ने लगी।





और भी पढ़े : लाखों रुपए की वैक्सीन जलकर खाक.....

मंगलवार को सुबह साढ़े 5 बजे जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जगदलपुर के अलावा बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा में भी पारा छह से आठ डिग्री के बीच है। कांकेर में पारा 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है। बस्तर से पहले मैदानी इलाकों वाले दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर में भी दूसरे दिन अच्छी ठंड रही। दुर्ग में आज भी शीतलहर चली। यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो साान्य से 7.7 कम है। राजनांदगांव में 8.9 और रायपुर में 9.2 डिग्री है। दोनों जगह तापमान सामान्य से तीन डिग्री के आसपास कम है। दिनभर यहां ठंडी हवा चली। सरगुजा संभाग के कोरिया में आज भी पारा 4 डिग्री रहा। जशपुर के डूमरबहार में न्यूनतम 3.5 डिग्री रहा।





और भी पढ़े : बरसते पानी में नवजात को फेंका

कुछ जगह तापमान बढ़ा
बस्तर और रायपुर में रात के तापमान में गिरावट आई है, लेकिन उत्तरी छत्तीसगढ़ में मामूली वृद्धि हुई है। बिलासपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा है। पेंड्रारोड में 0.8 और अंबिकापुर में 0.5 की वृद्धि हुई है। दुर्ग और राजनांदगांव में भी 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई है। रायपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान पारा 0.3 डिग्री गिरा है।





और भी पढ़े : 3 महीने में 4388 पदों पर होगी भर्तियां

आज भी चलेगी शीतलहर
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में बुधवार को भी शीतलहर चलने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ा-बहुत अंतर आएगा, लेकिन विशेष परिवर्तन यानी 2 डिग्री से अधिक की कमी या वृद्धि की संभावना नहीं है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह हल्का से कुछ मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।





और भी पढ़े : स्वामी आत्मानन्द स्कूल के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

Add Comment


Add Comment

Get Newspresso, our morning newsletter
Side link